Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन को वापस लाएगा ये शख्स, तब होगी धूमधाम से टप्पू की शादी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां बापूजी ने ठान ली है कि वह दया भाभी को गोकुलधाम सोसाइटी में लेकर आएंगे, तब जाकर टप्पू की धूमधाम से शादी होगी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प स्टोरी से दर्शकों को खूब हंसाती है. लेटेस्ट एपिसोड टप्पू और सोनू की शादी पर बेस्ड है. जहां टप्पू और सोनू की बढ़ती नजदिकियों को देखते हुए भिड़े ने फैसला कर लिया है कि वह अपनी बेटी की जल्द शादी करवाएंगे. वहीं बापूजी भी अपने पोते को जिम्मेदार बनाने के लिए उसकी पत्नी लाने का फैसला करते हैं. इधर टप्पू और सोनू अभी शादी करने के मूड में नहीं है. टप्पू सेना बापूजी और भिड़े को समझाने के लिए मिशन शादी तोड़ों बनाते हैं.

राजा मस्ताना से मिलकर टप्पू बनाता है यह प्लान

टप्पू सेना राजा मस्ताना से मिलते हैं और उसे फेक पंडित बनने के लिए कहते है. जहां टप्पू उसे बताता है कि मैं दादाजी के साथ पार्क में आऊंगा और वहां आप मेरी शादी को लेकर भविष्यवाणी करना. जब गोकुलधाम सोसाइटी में सुबह होती है और दादाजी सैर के लिए जाते हैं, तो टप्पू उनके साथ चलता है. वह दोनों जैसे ही पार्क में पहुंचते हैं. वहां राजा मस्ताना मिलता है और बापूजी की परछाई देखकर भविष्यवाणी शुरू कर देता है. चंपक चाचा उससे इम्प्रेस हो जाते हैं.

पंडित जी टप्पू की शादी को लेकर करते हैं भविष्यवाणी

चंपक चाचा पंडित को कहते हैं कि मेरे पोते के भविष्य में शादी को लेकर क्या होगा, वह आप बताइये. जिसपर पंडित कहता है कि आप टप्पू की शादी अभी मत कीजिए. यह समय सही नहीं है. अभी आपकी बहू यहां नहीं है. अगर टप्पू की शादी होती है, तो उसकी पत्नी भी मायके ही चली जाएगी. चंपक चाचा यह सब बात सुनकर शॉक्ड हो जाते हैं और फैसला करते हैं कि जब तक वह दयाबेन को गोलुकधाम सोसाइटी लेकर नहीं आएंगे, तब तक टप्पू की शादी नहीं होगी.

दयाबेन को गोकुलधाम लेकर आएंगे चंपक चाचा

चंपक चाचा सोसाइटी आते हैं और जेठालाल को कहते हैं कि वह खुद दयाबेन को लेने के लिए अहमदाबाद जाएंगे और उसे लेकर आएंगे. जेठालाल खुश हो जाता है. इधर टप्पू सोनू को फोन करके सफल मिशन के बारे में बताता है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि सोनू भी भिड़े के साथ बाहर जाती है. क्या पंडित जी सोनू की भी शादी तोड़ने में कामयाब होंगे या नहीं, यह देखना काफी मजेदार होगा.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में इस नए शख्स की हुई एंट्री, टप्पू-सोनू की शादी तोड़ने की करेगा कोशिश

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस शख्स की शो में हुई एंट्री, सोनू के लव मैरिज करने की हुई भविष्यवाणी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >