Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल संग कैसा है बाघा का रिश्ता, बोले- हमलोग दूरी बनाये…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. अब शो में बाघा का रोल निभाने वाले तन्मय वेकारिया ने बताया है कि उनका दिलीप जोशी संग ऑफस्क्रीन बॉन्ड कैसा है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो में से एक है. इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और सभी कैरेक्टर्स की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. पॉपुलैरिटी के बावजूद कई बार कॉमेडी शो विवादों से भी गुजरा है, लेकिन फिर भी लोग इसे पसंद करते हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने शो को बोरिंग बनाने के लिए मेकर्स को ट्रोल किया है, लेकिन फिर भी इसकी टीआरपी पर कोई असर नहीं पड़ा. यह शो कई लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. शो में दिलीप जोशी, मंदार चंदवाडकर, तन्मय वेकारिया, अमित भट्ट, पलक सिंधवानी, मुनमुन दत्ता, मोनाज मेवावाला, अंबिका रंजनकर, निर्मल सोनी, नितीश भलूनी, कुश शाह जैसे स्टार्स अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को खूब हंसाते है.

इस शख्स संग सबसे ज्यादा मस्ती करते हैं बाघा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तन्मय वेकारिया को बाघा के रूप में उनके परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. वह शो के सबसे पॉपुलर कैरेक्टर्स में से एक हैं. बाघा, नट्टू काका और जेठालाल सबसे पसंदीदा तिकड़ी हैं. तन्मय ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिलीप जोशी संग अपने ऑफस्क्रीन रिलेशन पर बात की. उन्होंने कहा कि वे सभी ऑफ-स्क्रीन खूब मस्ती करते हैं और वे सभी वास्तव में अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि वह सेट पर दिलीप जोशी, श्याम पाठक, मंदार चंदवाडकर और अमित भट्ट के साथ कमरा शेयर करते हैं. वे सभी कमरे में एक साथ खाना भी खाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि वह और अमित भट्ट बचपन के दोस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अमित भट्ट उर्फ बापूजी सेट पर सबसे ज्यादा शरारती होते हैं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पोपटलाल के दिल को तोड़ देगी मधुबाला या फिर शादी का लड्डू खाएंगे पत्रकार

Also Read- TMKOC: इन 5 एक्टर्स ने ठुकराया था ‘जेठालाल’ के रोल का ऑफर, ऐसे मिला दिलीप जोशी को मौका

Also Read- TMKOC: तो ‘जेठालाल’ नहीं यह किरदार निभाते दिलीप जोशी, क्‍या आपको पता है ?

जेठालाल संग कैसा है तन्मय वेकारिया का बॉन्ड

उन्होंने दिलीप जोशी उर्फ ​​जेठालाल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वे एक अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं, लेकिन वे अभी भी कुछ सम्मानजनक दूरी बनाए रखते हैं. उनसे निर्माता असित कुमार मोदी के बारे में भी पूछा गया. उन्होंने निर्माता की तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव है. उन्होंने बताया कि असित मोदी इस शो के प्रति जुनूनी हैं और निर्माता की कड़ी मेहनत के कारण यह शो अब एक ब्रांड है.

Also Read- TMKOC के सोढ़ी को बिग बॉस से मिला था ऑफर, इस पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं काम, जानें गुरुचरण सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >