तारक मेहता की बबीता जी ने किया The Kerala Story का रिव्यू, बोली- अदा शर्मा ने निश्चित रूप से…

सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी ने कमाल कर रखा है. दूसरे शनिवार को मूवी ने 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने फिल्म देखकर अपनी राय बताई है.

The Kerala Story: फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) लगातार लाइमलाइट में है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी धूम मचा रही है. फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. हर कोई फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. इस बीच शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने फिल्म देखकर अपनी राय बताई है. एक्ट्रेस ने अदा शर्मा की एक्टिंग की तारीफ भी की.

मुनमुन दत्ता ने किया द केरल स्टोरी का रिव्यू

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. मुनमुन ने अपने ट्विटर पर लिखा, कल रात द केरल स्टोरी देखी और मेरा दिमाग उड़ गया. प्रेरक, दिलचस्प, डरावना और बहादुरी वाली फिल्म. इस तरह के प्रयास के लिए फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन और विपुल अमृतलाल शाह को बधाई. अदा शर्मा ने निश्चित रूप से अपने शानदार प्रदर्शन से शो को चुरा लिया. जरुर देखिये.

फिल्म द केरल स्टोरी का कलेक्शन

सुदीप्तो सेन निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी ने कमाल कर रखा है. दूसरे शनिवार को 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो 9वें दिन करीब इसने 17.50 -18 करोड़ रुपये की कमाई की. पठान के बाद यह साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है. टोटल कमाई की बात करें तो अबतक इसने 107 करोड़ रुपये कमा लिए है.

Also Read: The Kerala Story: 9वें दिन द केरल स्टोरी हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल, विद्युत जामवाल की IB 71 का निकला दम

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है मुनमुन दत्ता

वहीं, मुनमुन दत्ता ट्विटर औऱ इंस्टाग्राम पर अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी तेज है और उनके फोटोज पर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स आते है. मुनमुन काफी लंबे समय से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जुड़ी हुई है. दर्शकों को जेठालाल और बबीता जी के बीच मीठी तकरार काफी भाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >