Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी का कैसे है भिड़े संग रिश्ता, बोली- ऑफ-कैमरा उनका…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम रही हैं. अभिनेत्री को तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उनके किरदार बबीता जी के लिए पसंद किया जाता है. अब उन्होंने भिड़े संग अपने रिश्ते पर बात की है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है. एक्ट्रेस की जबरदस्त एक्टिंग के करोड़ों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. सीरियल में उनकी और जेठालाल की जोड़ी सभी को खूब हंसाती है. अब उन्होंने आत्माराम भिड़े संग अपने रिश्ते पर बात की है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पहली शूटिंग के वक्त कितने साल की थी मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने ई-टाइम्स संग बात करते हुए खुलासा किया कि जब उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग शुरू की, तो वह काफी छोटी थीं, एक्ट्रेस ने कहा, “जब मैंने शो शुरू किया तो केवल 20 साल की थी. शो के और कलाकार मुझसे बहुत बड़े हैं.”

मुनमुन दत्ता का कैसे है आत्माराम भिड़े संग रिश्ता

मुनमुन से जब सेट के ऑफ स्क्रीन बॉन्ड को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने भिड़े उर्फ ​​मंदार चंदवादकर की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ”मंदार बहुत मजाकिया हैं और ऑफ-कैमरा भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है. हम दोनों खूब मस्ती करते हैं.”

बंगाली फूड्स पर क्या बोली मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता ने बंगाली खाने के बारे में बात करते हुए कहा, हालांकि बंगाली लोग मछली के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आपको बता दूं कि मैं मीट नहीं खाती. एक्ट्रेस ने अपने नाम रखने के पीछे का कारण भी बताया. उन्होंने कहा, ”मुनमुन एक बंगाली घरेलू नाम है. इसी नाम की एक मशहूर अभिनेत्री भी हैं. हालांकि, मेरे विदेशी फ्रेंड अक्सर मेरा नाम गलत लेचे हैं, वे मुझे चांद कहते हैं.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अचानक निकाले गए थे गुरुचरण सिंह, बोले- मैं शॉक्ड होकर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >