Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी पर टूटा दुखों का पहाड़, हुई इमोशनल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता पिछले कुछ समय से काफी परेशान है, क्योंकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती है. उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस करने में भी दिक्कत आ रही है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) में बबीता के किरदार से मशहूर हुईं मुनमुन दत्ता इन-दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. जी हां उनकी जिंदगी में क्या परेशानी आई है. इसके बारे में उन्होंने खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही है. वह अस्पताल में एडमिट है. उन्होंने यह भी कहा कि कैसे वह अपनी मां की तबियत खराब होने के कारण सोशल मीडिया से दूर है.

इस वजह से इमोशनल हुई बबीता जी

बबीता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर कर अपनी मां का हेल्थ अपडेट दिया. मुनमुन दत्ता ने लिखा, “हां, मैं लंबे समय से निष्क्रिय हूं. मेरी मां की तबियत ठीक नहीं है और मैं पिछले 10 दिनों से अस्पताल के चक्कर लगा रही हूं. अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है और जल्द ही वह ठीक हो जाएंगी.” सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते ही, फैंस ने उनकी मां के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी.

प्रोफेशनल लाइफ मुनमुन दत्ता के लिए मैनेज करना हुआ मुश्किल

अभिनेत्री ने अपनी बीमार मां की देखभाल और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के बारे में बात करते हुए चुनौतियों पर भी बात की. उन्होंने कहा, “प्रोफेशनल कमिटमेंट्स और पर्सनल लाइफ के बीच तालमेल बिठाना थका देने वाला रहा है, लेकिन मैं अपने बेहतरीन दोस्तों की आभारी हूं, जिन्होंने मेरा बहुत बड़ा साथ दिया है. ईश्वर महान है.”

मुनमुन दत्ता के बारे में

मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है. उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. वह पिछले 17 सालों से शो का हिस्सा बनी हुई है. उनकी एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. खासकर जेठालाल संग उनकी केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोरती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि नहीं अपनी असली मां को डांस प्रतियोगिता का विनर बताएगी मायरा, अरमान-अभीरा आएंगे करीब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >