Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी के शो छोड़ने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इमोशनल हो…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. हाल ही में पलक सिधवानी ने शो छोड़ दिया. अब उनको लेकर असित कुमार मोदी ने चुप्पी तोड़ी है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय तक चलने वाले टीवी शोज में से एक है. सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. जेठालाल, दयाबेन, भिड़े, तारक मेहता जैसे कैरेक्टर अब वर्ल्डवाइड फेमस हो गए हैं. शो का निर्माण असित मोदी ने किया है. हाल ही में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिधवानी ने शो छोड़ दिया. उन्होंने निर्माता पर कई तरह के आरोप भी लगाए. अब असित कुमार मोदी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

पलक सिधवानी के शो छोड़ने पर असित कुमार मोदी ने कही ये बात

असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स संग बात करते हुए कहा कि उन्हें दुख हुआ क्योंकि वह पलक को अपनी बेटी मानते हैं. उन्होंने बताया कि जब भी कोई अभिनेता शो छोड़ता है, तो वह इमोशनल हो जाते हैं, क्योंकि वह उन सभी को अपना परिवार मानते हैं, लेकिन उनके मन में किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है, क्योंकि उनका लक्ष्य एक मनोरंजक शो बनाना है. पेमेंट विवाद पर निर्माता ने कहा कि सबको पैसे समय पर ही दिया जाता है. साथ ही अगर कोई अभिनेता छुट्टी मांगते हैं, तो वह भी अप्रूव की जाती है.

पलक के बाद ये बनी नई सोनू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पलक सिंधवानी उर्फ ​​​​सोनू भिड़े ने उस समय सभी को चौंका दिया था, जब उन्होंने कहा कि निर्माता उनके शो से बाहर निकलने को मुश्किल बना रहे हैं. एक बयान में, उन्होंने कहा कि उन्हें कई तरह के हेल्थ प्रोब्लम थी, फिर भी उन्हें सेट पर घंटों तक रोका जाता था. कोई उनकी बात नहीं सुनता और उन्हें पांच मिनट के शूट के लिए भी 10 घंटे तक बैठना पड़ता था. अब शो में सोनू की भूमिका खुशी माली निभा रही हैं.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने जेठालाल संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी चीज पर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आत्माराम भिड़े ने जेठालाल और असित मोदी की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी शूटिंग तो..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >