Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी ने बताया क्यों दिशा वकानी नहीं कर रही हैं एंट्री, बोले- फैंस दिशा को फिर से जेठालाल संग देखना चाह रहे हैं

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. हाल ही में स्टारकास्ट ने इस सफलता को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. हालांकि फैंस दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अब असित कुमार मोदी ने बताया वह क्यों एंट्री नहीं करना चाहती हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने 17 साल के शानदार सफर का जश्न मना रहा है. हाल ही में मेकर्स की ओर से एक सक्सेस पार्टी भी रखी गई थी. जिसमें कई कलाकार नजर आए थे. हालांकि दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी की अनुपस्थिति आज भी खलती है. फैंस उनकी री एंट्री का इंतजार कर रहे हैं. अब असित कुमार मोदी ने फिर इसपर बात की.

दयाबेन की वापसी पर क्या बोले असित कुमार मोदी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकार और क्रू के सभी सदस्यों ने 17 साल का जश्न मनाया. उन्होंने दयाबेन के रूप में दिशा वकानी की वापसी और उनके किरदार को लेकर बात की. प्रोड्यूसर ने कहा, “दया ने जिस स्तर का परफॉर्मेंस किया है, उनके जैसा कोई मिलना बेहद मुश्किल है. दरअसल, मुझे तो यह लगभग नामुमकिन सा लगता है. अगर ईश्वर की इच्छा हुई, तो शायद कोई योग्य किरदार जरूर मिलेगा, और मैं दयाबेन को जरूर वापस लाऊंगा.”

दिशा क्यों नहीं करना चाहती तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एंट्री

जहां फैंस दिशा को फिर से जेठालाल संग देखना चाह रहे हैं. वहीं असित कुमार मोदी ने बताया कि वह क्यों नहीं आ पा रही हैं. उन्होंने कहा, “वह अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं और अभी वापस नहीं आ सकतीं, लेकिन हां, हम सभी चाहते हैं कि वह वापस आएं. इस बीच, दिलीप जोशी (जेठालाल) जैसे कलाकार शो और मेरे साथ खड़े रहे हैं और इसे आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं.”

दयाबेन ने नया चेहरा चुनने पर की बात

दयाबेन के लिए एक नया चेहरा चुनने को लेकर बात करते हुए असित कुमार मोदी ने कहा, “दर्शकों के दिलों में दिशा की छवि इतनी गहराई से बसी हुई है कि किसी नए चेहरे को लाना एक बड़ी चुनौती है. हम कोशिश करते रहते हैं, लेकिन कोई न कोई आड़े आ ही जाता है.” बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने हाल ही में 17 साल पूरा कर 18वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है. टीम इस खुशी को बड़े लेवल पर सेलिब्रेट कर रही है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर बनकर चमकी सैयारा, इन 5 सुपरहिट फिल्मों को दी मात, लेकिन इन 7 से हारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >