Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नई दयाबेन लेकर आएंगे असित कुमार मोदी, बोले- पानी सर के ऊपर चला गया है

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 17 साल की जर्नी पूरी कर ली है. हाल ही में शो में नया परिवार आया. हालांकि फैंस अब भी दयाबेन की कमी को महसूस करते हैं. इसी बीच असित कुमार मोदी ने ऐलान कर दिया है कि जल्द ही एक नई दया शो में आएगी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड को देखना मिस नहीं करते हैं, इसलिए तो टीआरपी चार्ट में ये टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखती है. शो में दयाबेन की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिशा वकानी ने साल 2017 में शो छोड़ दिया था और तब से दर्शक सोच रहे हैं कि क्या वह वापसी करेंगी या कोई नई अभिनेत्री उनकी जगह लेगी.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नई दयाबेन वापसी पर क्या बोले असित कुमार मोदी

असित कुमार मोदी ने स्वीकार किया कि दयाबेन को वापस लाने की तलाश साल 2022-23 के आसपास शुरू हुई थी. उन्होंने कहा, “हमारे शो ने हाल ही में 17 साल पूरे किए हैं… अब पानी सर के ऊपर चला गया है और अब समय आ गया है कि मैं शो में एक नई दया लाऊं.”

दिशा वकानी के शो छोड़ने पर काफी डर गए थे असित कुमार मोदी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने जब रक्षाबंधन पर दिशा वकानी संग तसवीरें शेयर की, तो फैंस को लगा कि जल्द ही उनकी वापसी हो सकती है. इस बारे में बात करते हुए निर्माता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, “हां, यह एक ऐसा सवाल है, जो लोग मुझसे पूछते रहते हैं. सच कहूं तो, मैंने यह पहले कभी नहीं कहा, लेकिन मैं मानता हूं कि जब 2017 में दिशा ने शो छोड़ा था, तो मैं बहुत घबरा गया था. जेठालाल के साथ, दया सबसे महत्वपूर्ण किरदार था. उनका अंदाज और बोलने का तरीका पूरे देश में लोकप्रिय हो गया था, इसलिए मैंने उसे बदलने के बारे में नहीं सोचा था.”

दिशा वकानी संग अपनी बॉन्डिंग पर क्या बोले असित कुमार मोदी

दिशा वकानी संग अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए असित कुमार मोदी ने कहा, “दिशा और मेरे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और हमारे बीच कोई खटास नहीं है. मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा. उनके जाने के बाद, मैं उम्मीद कर रहा था कि वह वापस आ जाएं. हालांकि वह परिवारिक जीवन पर ज्यादा फोकस कर रही हैं.”

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office Collection Day 1: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म हिट हुई या फुस्स, ओपनिंग डे का कलेक्शन चौंकाने वाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >