Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दयाबेन की वापसी पर असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा था- दिशा वकानी का…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब असित कुमार मोदी ने कहा कि उनका आना नामुमकिन है, लेकिन पॉजिटिव हूं, कभी कुछ भी हो सकता है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. कॉमेडी शो में जेठालाल, अय्यर, पोपटलाल, आत्माराम भिड़े, महिला मंडल और टप्पू सेना की जुगलबंदी खूब पसंद आती है. हालांकि फैंस अब भी दयाबेन को मिस करते हैं. उनकी कमी कई एपिसोड्स में महसूस होती है. कुछ दिनों पहले असित कुमार मोदी ने दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी की वापसी पर चुप्पी तोड़ी थी. लोकप्रिय सिटकॉम में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा ने साल 2018 में मैटरनिटी लीव लिया और तब से कभी वापस नहीं आई.

दयाबेन की वापसी पर क्या बोली दिशा वकानी

असित कुमार मोदी ने न्यूज 18 संग बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा, ”दयाबेन को वापस लाना बहुत जरूरी है, क्योंकि मुझे भी उनकी याद आती है. कभी-कभी हालात ऐसे बदल जाते हैं कि कुछ चीजें होती हैं और उनमें देरी हो जाती है. कई बार कहानी लंबी हो जाती है. कभी-कभी कुछ बड़ी घटनाएं आ जाती हैं. 2024 में चुनाव थे, आईपीएल था और फिर वर्ल्ड कप के मैच, बरसात का मौसम. कुछ कारणों से इसमें देरी हो रही है.”

क्या दयाबेन के रूप में लौटेंगी दिशा वकानी

असित मोदी ने आगे खुलासा किया कि दिशा के शो में लौटने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह अपने दो बच्चों की परवरिश पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. निर्माता ने कहा, “मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं. मेरा मानना ​​है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं. उनके दो बच्चे हैं. वह मेरी बहन की तरह है. आज भी उनके परिवार से हमारा बहुत करीबी रिश्ता है. मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है. उनके पिता और भाई भी मेरे लिए एक परिवार हैं. हमने 17 साल तक एक साथ काम किया और अब हमारा परिवार बन गया है.”

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लिए दूसरी दयाबेन ला सकते हैं असित मोदी

निर्माता ने आगे कहा था, “दिशा वकानी के लिए अब शो में वापसी करना मुश्किल है. महिलाओं के लिए शादी के बाद जिंदगी बदल जाती है. छोटे बच्चों के साथ काम करना और घर संभालना वाकई उनके लिए थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन मैं अब भी पॉजिटिव हूं. मुझे कहीं ना कहीं हां लगता है. भगवान कोई चमत्कार करेगा और वह वापस आ जाएगी. अगर वह आएंगी तो अच्छी बात होगी. अगर किसी कारण से वह नहीं आती हैं, तो मुझे शो के लिए दूसरी दयाबेन लानी पड़ेगी.”

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू ने जेठालाल और भिड़े संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कैमरे के बाहर…

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह जल्द पूरी फॉर्म में लौट आएंगे, एक्टर के पिता ने स्वास्थ्य पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >