Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुधाम सोसाइटी से ये शख्स हुआ लापता, भिड़े-अय्यर की हालत हुई टाइट

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अब्दुल अचानक गायब हो गया है. उसका कोई पता नहीं है और गोकुलधाम सोसाइटी के लोग काफी परेशान है और इधर-उधर उसे ढूंढ़ रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है और फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अब्दुल अचानक गायब हो गया है और पूरे गोकुलधाम सोसाइटी वाले काफी परेशान है. उन्होंने आसपास के सभी लोगों से पूछा और यहां तक की टप्पू सेना उनके घर भी गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला. बाद में इस शख्स आता है और कहता है कि अब्दुल ने उनसे 50 हजार रुपये कर्ज लिए हैं और अभी तक लौटाये नहीं है. ये सुनकर भिड़े परेशान हो जाता है और पुलिस की मदद लेने के लिए कहता है.

गोकुलधाम सोसाइटी का ये सदस्य हुआ लापता

दूसरी ओर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा का आखिरी एपिसोड आत्माराम भिड़े, तारक मेहता और अय्यर के अब्दुल की तलाश में चाय की दुकान पर पहुंचने से शुरू होता है. हालांकि चाय वाले ने बताया कि आज अब्दुल यहां आया ही नहीं है, न ही बताया कि वह कहीं जाने वाला है. हालांकि वह कहता है कि जादूगर चाबीवाले को पता होगा कि अब्दुल कहां है. उसे भिड़े फोन करता है और कहता है कि क्या आपको पता है कि वह कहां, वह भी मना कर देता है. बाद में गोकुलधाम सोसाइटी के सेक्रेटरी उसके गांव फोन करते हैं, लेकिन वहां भी असफलता ही हाथ लगती है.

टप्पू सेना ने अब्दुल के घर पर क्या देखा

इधर टप्पू सेना गुप्ता चाट वाले के पास पहुंची, उसे भी अब्दुल के ठिकाने के बारे में पता नहीं था. टप्पू सेना अब्दुल के बारे में और परेशान हो जाते हैं और उसके घर जाते है. जहां दरवाजे पर ताला होता है. वह पड़ोस में जाते हैं. जहां एक आंटी मिलती है. वह कहती है कि उन्हें नहीं पता, लेकिन जैसे ही कोई खबर मिलेगी, वह जरूर बता देंगी.

क्या किसी खतरें में है अब्दुल

आज रात के एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य अब्दुल की तलाश करेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अब्दुल ने खुद की अपनी मर्जी से सोसायटी छोड़ी है, क्या वह छिपा हुआ है या क्या अब्दुल खतरे में है? आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होंगे.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अचानक निकाले गए थे गुरुचरण सिंह, बोले- मैं शॉक्ड होकर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >