Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल ने 8 साल से गायब दयाबेन की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह आती है, तो रौनक आएगी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी का फैंस बीते 8 सालों से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि कई बार प्रोड्यूसर कह चुके हैं कि वह दिशा वकानी को मनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. अब अब्दुल का रोल निभाने वाले शरद संकला ने दयाबेन को लेकर बात की.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. हाल ही में कॉमेडी ड्रामा में चार नए शख्स की एंट्री हुई है. जिसके बाद एंटरटेनमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है. हालांकि दयाबेन की कमी फैंस को काफी महसूस हो रही है. अब अब्दुल का रोल निभाने वाले शरद संकला ने दयाबेन को लेकर बात की.

दयाबेन की वापसी को लेकर क्या बोले अब्दुल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी पर अब अब्दूल का किरदार निभाने वाले शरद संकला ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने फिल्मीज्ञान संग बातचीत में कहा, ”दयाभाभी को गए 8 साल हो गए है. उनका रिप्लेसमेंट अभी तक आया नहीं है. दिशा जी अपने फैमिली और बच्चों के कारण नहीं आ पा रही है. अगर मेकर्स को उन्हें चेंज करना ही होता, तो उनके जाने के 6 महीने बाद ही कर देते. इतने साल तक इंतजार नहीं करते. हम लोग हर दिन चाहते हैं कि दया आ जाए, ऑडियंस भी यही चाह रही है… जेठालाल से लेकर असित कुमार मोदी सभी उनके इंतजार में है. अगर वह आती है, तो शो में रौनक आ जाएगी.”

दयाबेन की वापसी पर क्या बोले थे असित कुमार मोदी

दयाबेन की तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी परर बीते दिनों प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने भी बात की थी. उन्होंने ईटाइम्स को बताया, “नई दयाबेन की खोज के लिए साल 2022-23 में खोज शु���ू कर दी थी. हमारे शो में अब 17 साल पूरे कर लिए हैं. ऐसे में अब पानी सर के ऊपर चला गया है और अब समय आ गया है कि मैं शो में एक नई दया लाऊं.” प्रोड्यूसर ने यह भी कहा था कि जब दयाबेन ने साल 2017 में शो छोड़ा था, तो काफी डर गया था, क्योंकि जेठालाल और दया भाभी काफी अहम किरदार है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: इस शख्स की वजह से अनु होगी अंधी, बंद कमरे से ये इंसान अनुपमा को निकालेगा बाहर, बनेगा मसीहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >