Taapsee Pannu Wedding: शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तापसी पन्नू, जानें कौन हैं उनके बॉयफ्रेंड माथियास बो

1 / 1
Taapsee Pannu Wedding: शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तापसी पन्नू, जानें कौन हैं उनके बॉयफ्रेंड माथियास बो
फुल स्क्रीन में देखें

Taapsee Pannu Wedding: शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं तापसी पन्नू, जानें कौन हैं उनके बॉयफ्रेंड माथियास बो

Taapsee Pannu Wedding: शादी का सीजन बी-टाउन इंडस्ट्री में अभी खत्म नहीं हुआ है. खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उनकी वेडिंग करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में होने जा रही है.

Taapsee Pannu Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी अपने बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो से शादी करेंगी, जिनके साथ वह करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं.

कथित तौर पर, शादी का जश्न मार्च के अंत में उदयपुर में होगा और यह पूरी तरह से पारिवारिक समारोह होगा, क्योंकि किसी भी बॉलीवुड सेलेब्स को आमंत्रित नहीं किया जाएगा.

उम्मीद है कि यह शादी सिख और ईसाई संस्कृति का मिश्रण होगी. तापसी पन्नू लगभग एक दशक से डेनिश बैडमिंटन कोच माथियास बो को डेट कर रही हैं और अक्सर इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं.

तापसी मथियास बो की पहली मुलाकात 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग में हुई थी. तापसी ने पहले बताया था कि भले ही उन दोनों का शेड्यूल बहुत व्यस्त है, मैथियास अभी भी अक्सर मुंबई आते हैं, और वे नियमित रूप से एक-दूसरे से मिलना सुनिश्चित करते हैं.

Read Also-Taapsee Pannu Birthday: तापसी पन्नू ने इन 5 फिल्मों से फैंस को किया इम्प्रेस, जानें क्या है उनका निक नेम?

इससे पहले मैथियास ने भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी थी. उन्होंने लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बच्ची… मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मैं कितना भाग्यशाली हूं कि मुझे कोई ऐसा व्यक्ति मिला जो मुझे बहुत परेशान नहीं करता.. मैं तुम्हें मुस्कुराता रखने की पूरी कोशिश करूंगा @तापसी.’

एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने अपनी वेडिंग को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि मेरी शादी में काफी अच्छी म्यूजिक और ढेर सारा डांस होगा. मेहमानों को काफी लजीज खाना परोसा जाएगा. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह अपनी शादी में देर रात तक होने वाली कोई रस्म नहीं चाहतीं.

अपने वेडिंग लुक के बारे में बात करते हुए तापसी ने मैगजीन को बताया कि उन्हें ज्यादा लंबा-चौड़ा हेयरस्टाइल पसंद नहीं आएगा. एक्ट्रेस ने कहा, “यह (हेयरस्टाइल) कुछ ऐसा होगा जिससे ऐसा नहीं लगेगा कि मुझे तैयार होने के लिए घंटों लगे हैं. मैं न्यूड मेकअप रखना चाहती हूं.”

वर्कफ्रंट की बात करें तो, तापसी पन्नू आखिरी बार शाहरुख खान के साथ डंकी में नजर आई थी. डंकी 21 दिसंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

Read Also- Dunki OTT Release: फाइनली! शाहरुख खान-तापसी पन्नू की फिल्म डंकी इस ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >