System OTT Release Date: 2 साल का इंतजार खत्म, सोनाक्षी सिन्हा-ज्योतिका की ‘सिस्टम’ की रिलीज डेट हुई कन्फर्म

System OTT Release Date: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सिस्टम’ की OTT रिलीज डेट फाइनल हो गई है. जानिए कब और कहां देख सकते हैं यह फिल्म.

System OTT Release Date: सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की नई फिल्म ‘सिस्टम’ अब OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है और दर्शक इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. यह फिल्म जल्द ही Prime Video पर स्ट्रीम होगी. जानें इसकी पूरी रिलीज डिटेल.

कब रिलीज होगी फिल्म ‘सिस्टम’?

मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की अनाउसमेंट की है. ‘सिस्टम’ 22 मई 2026 को OTT पर रिलीज होगी. पोस्टर में लिखा गया सवाल “हममें से हर किसी के लिए न्याय का क्या मतलब है?” लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘सिस्टम’ की कहानी दो अलग-अलग महिलाओं की जिंदगी पर आधारित है. एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा एक हाई-प्रोफाइल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रोल में हैं, जो कोर्ट में बड़े-बड़े केस लड़ती हैं और काफी पावरफुल पोजिशन में हैं. दूसरी तरफ एक साधारण महिला है, जो कोर्ट में स्टेनोग्राफर का काम करती है और एक आम जिंदगी जीती है.

धीरे-धीरे इन दोनों की जिंदगी एक ही कोर्टरूम में टकराती है और यहीं से कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है. उनकी सोच, जिंदगी और फैसले बदलने लगते हैं.

कोर्टरूम के पीछे छुपा असली सच

फिल्म सिर्फ केस और कानून की कहानी नहीं है, बल्कि यह दिखाती है कि असली दुनिया में इंसाफ हमेशा आसान नहीं होता. इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे पावर, पैसा और समाज इंसाफ को प्रभावित कर सकते हैं.

फिल्म यह सवाल उठाती है कि क्या सच में सभी को बराबर न्याय मिलता है या नहीं.

किसने बनाई है फिल्म?

इस फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म लगभग 2 साल से अटकी हुई थी और अब आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है

यह भी पढ़ें: Dacoit OTT Release: थिएटर में मिस कर दी? अब OTT पर देखें क्राइम और रोमांस से भरी फिल्म ‘डकैत’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >