Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 New Entry: स्मृति ईरानी के आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में पहले ही कई पुराने चेहरे लौट चुके हैं. अब खबर है कि विरानी परिवार की एक और अहम सदस्य तृप्ति विरानी की भी वापसी होने वाली है. अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा और कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं.
Suvarna Jha Entry In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तृप्ति विरानी बनकर लौटेंगी सुवर्णा झा?
टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस सुवर्णा झा एक बार फिर तृप्ति विरानी के किरदार में नजर आ सकती हैं. वह जल्द ही शो में विरानी परिवार का हिस्सा बनकर एंट्री करेंगी. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो त्रिप्ति विरानी की एंट्री सिर्फ एक कैमियो नहीं होगी, बल्कि इसका सीधा असर शो की कहानी पर पड़ेगा. पुराने सीजन में तृप्ति का किरदार हमेशा परिवार के भीतर बड़े ड्रामे और रिश्तों में तनाव से जुड़ा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी उनकी वापसी के बाद विरानी परिवार के कई रिश्तों में नई उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.
मेकर्स ने कहानी को रखा है सीक्रेट
अभी तक यह खुलासा नहीं किया गया है कि तृप्ति विरानी की वापसी किस तरह होगी और किन परिस्थितियों में उनका किरदार फिर से कहानी का हिस्सा बनेगा. मेकर्स ने उनकी एंट्री से जुड़ी पूरी कहानी को फिलहाल सीक्रेट रखा है.
इस किरदार ने शो को कहा अलविदा
इस बीच, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आए 10 साल के लीप के बाद एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है. शगुन कुछ महीने पहले 'खतरों के खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने के लिए इस फैमिली ड्रामा से ब्रेक पर गई थी. अब कहानी में आए नए मोड़ के साथ उनका सफर आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है.
ये भी पढ़ें: क्या ऑफ एयर होने वाला है ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’? तुलसी और मिहिर की कहानी पर लगेगा ब्रेक
