सुशांत सिंह राजपूत के शरीर पर थे सुई चुभने के निशान, पैर की हड्डी भी टूटी थी, SSR के वकील ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है. उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेता के शरीर पर सुई के निशान थे. इस मामले में एक्टर के वकील ने भी कुछ खुलासे किए.

काई पो चे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को दो साल बीत चुके हैं. एक्टर 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. उनके जाने के दो साल बाद अब एक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के मेंबर ने दावा किया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर था. एक इंटरव्यू में रूपकुमार शाह (Roopkumar Shah) ने कहा, “जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ, तो हमें पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल में पांच शव मिले थे. जब हम पोस्टमार्टम करने गए, तो हमें पता चला कि पांच शवों में से एक शव सुशांत सिंह राजपूत का है. उनके शरीर पर कई निशान थे और गर्दन पर भी दो से तीन निशान थे.

श्वेता सिंह कीर्ति ने कही ये बात

मामले में अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रूपकुमार को सुरक्षा देने की मांग की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को टैग किया और लिखा, ‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि रूपकुमार शाह की सुरक्षा सुनिश्चित हो. CBI SSRCase को समयबद्ध बनाएं”. इसके अलावा श्वेता ने एक और वीडियो शेयर किया. जिसमें ये स्टाफ दावा कर रहा है कि अभिनेता के शरीर पर सुई के निशान थे. वीडियो मूल रूप से एक समाचार चैनल द्वारा प्रसारित किया गया था.


सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, उनके पास सुशांत पर लगी चोटों के बारे में कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है, जैसा कि एक कथित गवाह ने दावा किया है. “मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा क्योंकि बहनों ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया है, लेकिन मैं इस बात पर कायम हूं कि सुश���ंत सिंह राजपूत की मौत कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी. इसके पीछे साजिश थी और केवल सीबीआई ही इस मामले को सुलझा पाएगी.”

Also Read: Entertainment News Live: सुशांत सिंह राजपूत के वकील का बड़ा खुलासा, तुनिशा मामले में बयान बदल रहा शीजान
सुशांत सिंह राजपूत ने अपार्टमेंट में की थी आत्महत्या

14 जून 2020 को, सुशांत सिंह राजपूत को बांद्रा में अपने आवास पर लटका हुआ पाया गया, जिसके बाद ऐसा कहा गया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है. उनके परिवार ने विरोध किया कि एक्टर की हत्या कर दी गई है. हालांकि इतने समय के बाद भी उनकी मौत एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >