Team India में कौन सा खिलाड़ी है गजनी, सूर्यकुमार यादव-शिवम दुबे ने किया खुलासा, जानें नाम

The Great Indian Kapil Show 2-Team India: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के अपकमिंग एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आएंगे. इस दौरान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे खुलासा करेंगे कि टीम में कौन गजनी है.

The Great Indian Kapil Show 2-Team India: द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 जबसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. फैंस इसे बड़े ही चाव से देखते हैं. बीते एपिसोड में आलिया भट्ट और करण जौहर पहुंचे थे. उन्होंने कलाकारों संग जमकर मस्ती की. अब अपकमिंग एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम गेस्ट बनकर शिरकत करेंगे. रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह कपिल संग चिटचैट करते नजर आएंगे. मेकर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि टीम में गजनी कौन है.

भारतीय क्रिकेट टीम में कौन है गजनी

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए प्रोमो में अर्चना पूछती हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम में गजनी कौन है. इसके जवाब में शिवम दुबे कहते हैं, ‘थोड़ा टॉस के टाइम पर नाम भूल जाते हैं.’ दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव बोले, “नहीं, वह नाम नहीं भूलते. वह सिक्का ही भूल जाते हैं. रोहित शर्मा तब कहते हैं कि यही मेरा असली टाइटल है.”

शिवम दुबे ने रोहित शर्मा की कौन सी पोल खोली

रोहित शर्मा ने इस बात पर भी चर्चा की थी कि 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद सबसे ज्यादा जश्न किसने मनाया. कप्तान ने कहा कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सेलिब्रेट करने के लिए कहा था. हालांकि कहानी का दूसरा पहलू बनाते हुए शिवम दुबे ने कहा कि रोहित उस समय फोन पर उतने अच्छे नहीं थे. क्रिकेटरों की ओर से एक-दूसरे के कई सीक्रेट रिवील किए गए. जिसे देखकर दर्शकों को खूब मचा आएगा.

द ग्रेट इंडियन कपिल शो कौन से ओटीटी पर होता है स्ट्रीम

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर लॉन्च हुआ. मौजूदा सीजन के पायलट एपिसोड में मेहमान आलिया भट्ट, वेदांग रैना, वासन बाला और करण जौहर शामिल थे. कपिल शर्मा इस शो की होस्टिंग करते हैं. वहीं पहले सीजन में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, सनी देओल, बॉबी देऑल, मैरी कॉम, साइना नेहवाल, सानिया मिर्जा, बादशाह, डिवाइन, दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली समेत कई सितारों ने हिस्सा लिया.

Also Read- The Great Indian Kapil Show 2: अब शनिवार होगा फनीवार, सीजन 2 को लेकर नेटफ्लिक्स ने दी बड़ी अपडेट

Also Read- The Great Indian Kapil Show 2 OTT: कपिल शर्मा का शो इस दिन से ओटीटी पर होगा स्ट्रीम, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >