Superboys of Malegaon OTT Release: हंसी, ड्रामा और देसी तड़का, इस ओटीटी पर रिलीज हुई सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव

Superboys of Malegaon OTT Release: प्राइम वीडियो ने अपने प्लेटफॉर्म पर सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव की स्ट्रीमिंग अनाउंस कर दी है. पोस्ट शेयर करते हुए ओटीटी दिग्गज ने लिखा, “छोटा शहर… बड़े सपने… एक अविस्मरणीय कहानी…#सुपरबॉयजऑफमालेगांव, अभी देखें.”

Superboys of Malegaon OTT Release: प्राइम वीडियो ने मोस्ट अवेटेड फिल्म सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की अनाउंसमेंट कर दी है. यह फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती की ओर से निर्मित और रीमा कागती की ओर से निर्देशित और वरुण ग्रोवर की ओर से लिखित है. इसमें आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसे कलाकारों की टोली है. अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है, तो ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

इस ओटीटी पर देख सकते हैं सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव

यह फिल्म अब दुनिया भर के 240 देशों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म की कहानी मालेगांव शहर के एक शौकिया फिल्म निर्माता नासिर शेख के जीवन पर आधारित फिल्म है. शहर के निवासी रोजमर्रा की भागदौड़ से बचने के लिए बॉलीवुड सिनेमा की ओर देखते हैं. नासिर को मालेगांव के लोगों से ही फिल्म बनाने की प्रेरणा मिलती है. वह अपने दोस्तों के एक समूह को अपने विजन को साकार करने के लिए साथ लाता है, जिससे शहर में नई जान आ जाती है. यह मूवी फिल्म निर्माण और दोस्ती दोनों को एक अलग नजरिये से दिखाती है.

फिल्म को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

इस फिल्म को 49वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान अपने वर्ल्ड प्रीमियर में स्टैंडिंग ओवेशन मिला और 36वें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में यंग सिनेस्ट्स अवार्ड कैटगरी में स्पेशल मेंशन प्राप्त हुआ. इसे ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में भी सम्मानित किया गया. यह फिल्म बीएफआई लंदन फिल्म महोत्सव और रेड सी फिल्म महोत्सव जैसे अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में भी दिखाई जा चुकी है.

यह भी पढ़ें- Arijit Singh Net Worth: ना ब्रांड्स, ना शो ऑफ – फिर भी अरबों के मालिक हैं अरिजीत सिंह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >