Sunny Leone Pics: बिकिनी पहने सनी लियोनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, बोल्ड तसवीरें हो रही वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की लेटेस्ट तसवीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. सनी येलो बिकिनी में बेहद हॉट दिख रही है. यूजर्स तसवीरों पर ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी बेहद खूबसूरत औऱ ग्लैमरस है. सनी ने नयी तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसमें वो मल्टीकलर बिकिनी, येलो शॉर्ट्स और श्रग में काफी हसीन लग रही है.

सनी लियोनी समन्दर किनारे अलग-अलग पोज में अपनी अदाएं फ्लॉन्ट करती दिखी. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, परफेक्ट सनसेट. ये फोटो एक्ट्रेस ने मालदीव से शेयर की है.ॉ

सनी लियोनी की फोटोज पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कड़क. एक अन्य यूजर ने लिखा, वॉव, बेहद खूबसूरत. एक और यूजर ने लिखा, आप बहुत ब्यूटीफुल है.

सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर है. एक्ट्रेस ने 2012 में पूजा भट्ट की थ्रिलर जिस्म 2 से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वो अबतक जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और मस्तीजादे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है.

सनी अपने पति डेनियल संग अक्सर रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती है. सनी औऱ डेनियल ने साल 2011 में सात फेरे लिए थे. कपल के तीन बच्चे है. एक्ट्रेस के जुड़वा बेटे है, जिनका नाम असर औऱ नोहा है. बेटी निशा को उन्होंने गोद लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >