Sunny Deol Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सनी देओल, एक फिल्म के लिए लेते हैं करोड़ों

Sunny Deol Net Worth: सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

Sunny Deol Net Worth: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल अपनी एक्शन फिल्मों और जोरदार डायलॉग्स से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. साल 2023 में एक्टर ने गदर 2 के साथ थियेटर्स में जबरदस्त वापसी की थी. इस मूवी ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे. अब 29 साल बाद उनकी हिट फिल्म घातक फिर से सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही है. आइये इससे पहले एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ पर.

सनी देओल की कुल संपत्ति

लाइफस्टाइल एशिया की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल की कुल संपत्ति लगभग 120 करोड़ रुपये है. वह कथित तौर पर एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी मोटी इनकम होती है. एक्टर का खूबसूरत बंगला, महंगी कारें और रॉयल लाइफस्टाइल उनकी सफलता की गवाही देते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

सनी देओल की लग्जरी लाइफस्टाइल

सनी देओल का मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक आलीशान बंगला है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं. इस बंगले में जिम, गार्डन, डाइनिंग एरिया और यहां तक कि एक हेलीपैड भी है. इसके अलावा, उनके पास रेंज रोवर और ऑडी ए-8 जैसी लग्जरी कारें भी हैं.

किन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल के फैंस के लिए साल 2025 काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसके अलावा वह बॉर्डर 2 का भी हिस्सा है. वॉर ड्रामा में एक्टर के साथ वरुण धवण, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे. मूवी 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी. वह लाहौर 1947 और रामायण में भी दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >