सुनीता आहूजा ने 6 महीने पहले तलाक की दी थी अर्जी, Govinda के वकील ने किया कंफर्म, बोले- उनके बीच…

Govinda Divorce: गोविंदा के वकील ने कंफर्म किया कि सुनीता ने छह महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन बाद में समस्याएं ठीक हो गई और अब वह खुशी खुशी एक साथ रह रहे हैं.

Govinda Divorce: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर खबरें आ रही थी कि उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और मामला इतना बिगड़ गया है कि तलाक तक की नौबत आ गई है. जहां एक्टर के परिवार वालों ने इसे बकवास बताया. वहीं अब गोविंदा के वकील ने कंफर्म किया है कि सुनीता ने छह महीने पहले तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन बाद में उनके बीच सुलह हो गई.

गोविंदा और सुनीता के बीच सबकुछ है ठीक

गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने इंडिया टुडे संग साझा किया कि गोविंदा और सुनीता मजबूत हो रहे हैं और वे हमेशा साथ रहेंगे. उन्होंने कहा, “हमने नए साल के दौरान नेपाल की भी यात्रा की और पशुपति नाथ मंदिर में एक साथ पूजा की. अब गोविंदा और सुनीता के बीच सबकुछ ठीक है. कपल के बीच ऐसी चीजें होती रहती हैं, लेकिन वे मजबूत हो रहे हैं और हमेशा साथ रहेंगे.”

गोविंदा के वकील बोले- सुनीता के बातों को निकाला जाता है गलत मतलब

वकील ने सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के लेटेस्ट इंटरव्यू को गलत तरीके से इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “जैसे सुनीता ने कहा कि मैं अगले जन्म में गोविंदा को अपने पति के रूप में नहीं चाहती, तो उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके जैसा बेटा चाहती थीं या जब उन्होंने कहा कि वह अपने वैलेंटाइन के साथ था, तो उसका मतलब था कि वह काम कर रहा था. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब यह जोड़ा एक साथ होता है, तो लोग उनके बारे में केवल नकारात्मक बातें करते हैं और मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि वे हमेशा रहेंगे. कोई तलाक नहीं होने वाला है.”

गोविंदा ने कही थी यह बात

गोविंदा ने भी ई-टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “अभी मैं केवल बिजनेस टॉक्स कर रहा हूं. मैं अपनी फिल्में शुरू करने की प्रक्रिया में हूं.” वहीं गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने भी कहा, “परिवार के कुछ सदस्यों की ओर से दिए गए कुछ बयानों के कारण जोड़े के बीच समस्याएं हैं. इससे ज्यादा कुछ नहीं है और गोविंदा एक फिल्म शुरू करने की प्रक्रिया में हैं जिसके लिए कलाकार हमारे कार्यालय का दौरा कर रहे हैं. हम इसे हल करने की कोशिश कर रहे हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >