Sunil Pal: किडनैप नहीं हुए हैं सुनील पाल, पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोली- वह घर जल्द…

Sunil Pal: कॉमेडियन और अभिनेता सुनील पाल कई घंटों से लापता थे, जिसके बाद उनकी पत्नी ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. हालांकि अब उनकी पत्नी ने बताया कि एक्टर ने अपने परिवार से बात की है और जल्द घर लौटने की बात कही.

Sunil Pal: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल के फैंस उस वक्त परेशान हो गए. जब खबर आई कि वह लापता हो गए हैं. उनकी पत्नी सरिता ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. दरअसल कॉमेडियन, जो मुंबई के बाहर एक शो में परफॉर्म करने गए थे, लेकिन वापस घर नहीं आए, जब परिवार ने संपर्क करने की कोशिश की, तो कुछ पता नहीं चला. हालांकि अब खबर आ रही है कि कॉमेडियन ने अपनी फैमिली से बात की है और उन्हें बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं.

सुनील ने बताया कब तक लौटेंगे घर

रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ने अपने परिवार से संपर्क किया और उन्हें बताया कि वह सुरक्षित है और 4 नवंबर तक घर लौट आएंगे. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जब से सुनील ने अपने परिवार से संपर्क किया, कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई. हालांकि, पुलिस उनके घर लौटने के बाद उनसे पूछताछ करेगी. सरिता ने कंफर्म करते हुए कहा, “मैंने सुनील से बात की. उन्होंने पुलिस से भी बात की है.”

इन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं सुनील पाल

सुनील पाल साल 2005 में तब प्रसिद्ध हुए, जब उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीता. उनकी अनोखी हास्य शैली ने उन्हें घर-घर में मशहूर बना दिया. कॉमेडियन ने हम तुम (2004) और फिर हेरा फेरी (2006) जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. साल 2017 में सुनील ने इंडस्ट्री में पैमेंट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि शो के बाद पैसे लेने में कठिनाइयां होती है.

Also Read- Sunil Pal Missing: शो के बाद लापता हुए कॉमेडियन सुनील पाल, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >