सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा शो में काम करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी साथ…

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को द कपिल शर्मा शो से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी. उनके कैरेक्टर गुत्थी और डॉक्टर गुलाठी काफी फेमस हुए थे. हालांकि कपिल संग कुछ अनबन के बाद एक्टर ने शो छोड़ दिया. अब सालों बाद उन्होंने कॉमेडियन संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में गुत्थी के रूप में प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक नए सिटकॉम ‘यूनाइटेड कच्चे’ के साथ वापस आ गए हैं. यही नहीं अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान में भी दिखाई देंगे. फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या वो द कपिल शर्मा शो में वापस आएंगे, इसपर सुनील ग्रोवर ने जो रिप्लाई दिया, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

कपिल शर्मा संग काम करने पर सुनील ग्रोवर ने तोड़ी चुप्पी

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जब सुनील से पूछा गया कि कॉमेडी नाइट्स में आपका किरदार सबसे लोकप्रिय किरदार बना हुआ है. कपिल कई सालों के अपने इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि उनके शो में आपका स्वागत है. क्या आप उसके साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं? जिसपर कॉमेडियन ने कहा कि अभी तो ऐसा कोई…या तो पुछवालो फिर आप. मैं भी अभी व्यस्त हूं और जो कर रहा हूं उसका लुत्फ उठा रहा हूं. वह व्यस्त भी हैं और अच्छा काम कर रहे हैं. मैं भी अच्छा काम कर रहा हूं. मैंने अपने नॉन-फिक्शन के चरण का पहले ही आनंद ले लिया है और वर्तमान में फिक्शन सेटअप पसंद कर रहा हूं, एक कलाकार के रूप में नए अनुभव प्राप्त कर रहा हूं. मैं मजे कर रहा हूं. अभी ऐसी कोई योजना नहीं है.

सुनील संग लड़ाई पर कपिल शर्मा ने तोड़ी थी चुप्पी

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की अनबन किसी से छिपी नहीं है. दोनों कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के हिस्सा थे, लेकिन दोनों के बीच कथित लड़ाई के बाद सितंबर 2018 में शो छोड़ दिया. सालों बाद, कपिल ने आखिरकार उस बारे में चुप्पी तोड़ी है और स्वीकार किया है कि एक समय था जब वह ‘शॉर्ट टेम्पर्ड’ हुआ करते थे. हाल ही में एक इंटरव्यू में, कपिल ने साझा किया कि सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक और अली असगर ने अलग-अलग कारणों से शो छोड़ा. उन्होंने स्वीकार किया कि जहां सुनील के साथ उनकी अनबन थी, वहीं दूसरों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं.

Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >