लाइव शो में हुए हंगामे पर सुनंदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, फैन को लेकर कही ये बात

Sunanda Sharma: गाजियाबाद में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा हो गया, जब एक फैन स्टेज पर चढ़ गया. इस घटना से सिंगर घबरा गईं. बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर चुप्पी तोड़ी और फैंस को सही तरीके से प्यार जताने की सलाह दी.

Sunanda Sharma: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. 3 अप्रैल को गाजियाबाद के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सुनंदा अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही थीं. तभी अचानक एक छात्र स्टेज पर चढ़कर उनकी ओर बढ़ने लगा, जिससे माहौल अफरा-तफरी में बदल गया. अब इस मामले में सुनंदा शर्मा ने चुप्पी तोड़ी है.

फैन की हरकत से घबराईं सिंगर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही छात्र स्टेज पर पहुंचा, सुनंदा शर्मा बुरी तरह घबरा गईं और जोर से चिल्ला उठीं. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और युवक को स्टेज से नीचे उतार दिया. हालांकि इस घटना से सिंगर काफी असहज हो गईं और उन्होंने परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी.

सोशल मीडिया पर दी सफाई

घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि यह एक अचानक हुई घटना थी, जिसने सभी को डरा दिया. उन्होंने कहा कि कलाकारों के लिए सुरक्षा बेहद जरूरी होती है और इस तरह की स्थिति में सतर्क रहना जरूरी हो जाता है.

फैन को किया माफ, की खास अपील

दिलचस्प बात यह रही कि सुनंदा शर्मा ने उस छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अनुरोध किया कि छात्र को माफ कर दिया जाए. सिंगर ने कहा कि कभी-कभी फैंस अपना प्यार गलत तरीके से जाहिर कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि उनकी मंशा गलत हो.

सम्मान जताने का दिया संदेश

सुनंदा शर्मा ने अपने फैंस को एक खास संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी कलाकार से प्यार और सम्मान करते हैं, तो उसे सही तरीके से व्यक्त करना चाहिए. उनकी इस अपील को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है और फैंस उनके शांत और सकारात्मक रवैये की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: क्या सच में फटे जूते पहनते हैं सलमान? वायरल वीडियो ने खोला पूरा राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >