तेज बारिश के बीच रूमर्ड कपल अगस्त्य नंदा-सुहाना खान हुए स्पॉट, मामा अभिषेक बच्चन ने दी कार राइड, VIDEO

Suhana Khan-Agastya Nanda: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक फिर लाइमलाइट में हैं. यह कपल एक साथ बिल्डिंग के बाहर अभिषेक बच्चन के साथ स्पॉट हुए हैं.

Suhana Khan-Agastya Nanda: एक्टर अभिषेक बच्चन मंगलवार को अपने भतीजे अगस्त्य नंदा और भतीजी नव्या नवेली नंदा के साथ शाम बिताने के लिए मुंबई में घर से बाहर निकले थे. इस बीच उनके साथ शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान भी उनके साथ स्पॉट हुई थीं. तेज बारिश के बीच दोनों एक बिल्डिंग से निकलते हुए एक कार में दिखें. अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह कपल एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. आइए जानते हैं वीडियो में क्या है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक साथ एक बिल्डिंग से बाहर आते हैं. इस बीच उनके साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी दिखते हैं. सभी कार के अंदर बैठते हैं और अभिषेक गाड़ी ड्राइव करते हैं. तेज बारिश के बीच ही इन सभी को एक साथ स्पॉट किया गया था, जहां अगस्त्य ब्लू डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सुहाना खान ने एक फ्लोरल स्ट्रिप शोल्डर ड्रेस कैरी की है. जबकि अभिषेक ब्लैक स्वेटशर्ट में नजर आए और नव्या नवेली डेनिम के साथ व्हाइट शर्ट पहने दिख रही हैं.

Also Read सुहाना खान का स्टाइल स्टेटमेंट…..यंग जनरेशन के लिए इंस्पिरेशन

Also Read बॉयफ्रेंड अगस्त्य के साथ लंदन में स्पॉट हुई शाहरूख खान की लाडली सुहाना… इंटरनेट पर वीडियो वायरल

द आर्चीज से अगस्त्य-सुहाना ने किया डेब्यू

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा बचपन के दोस्त हैं. इसके साथ ही लंबे समय से दोनों के डेटिंग की चर्चा तेज है. दरअसल, सुहाना और अगस्त्य ने जोया अख्तर की साल 2023 की ओटीटी फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, डॉट और युवराज मेंडा भी मुख्य भूमिकाओं में थे. द आर्चीज एक टीन म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है.

सुहाना खान वर्कफ्रंट

सुहाना खान जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ अपकमिंग फिल्म ‘द किंग’ में नजर आएंगी. इनके साथ ही अभिषेक भी फिल्म में एक विलेन के रूप में दिखेंगे. फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >