Stree: विक्की का रोल राजकुमार राव से पहले इस एक्टर को हुआ था ऑफर, इस वजह से किया रिजेक्ट

Stree: राजकुमार राव की फिल्म स्त्री और इसका सीक्वल दोनों ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ. मूवी थियेटर्स में धूम मचा रही है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि विक्की के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद राजकुमार राव नहीं बल्कि ये एक्टर थे.

Stree: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2, साल 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. हर दिन ये बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. अब इसके वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है और पठान, जवान और गदर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मूवी की पहली किस्त भी 2018 में हिट रही थी. दोनों फिल्मों ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की. दिलचस्प बात यह है कि स्त्री में राजकुमार का किरदार ‘विक्की’ पहले विक्की कौशल को ऑफर किया गया था, लेकिन, अभिनेता ने उस वक्त हॉरर-कॉमेडी को ‘ना’ कह दिया, क्योंकि वह अनुराग कश्यप की मनमर्जियां कर रहे थे.

राजकुमार राव के अलावा किस एक्टर को ऑफर हुई थी स्त्री

दरअसल वोग बीएफएफ के साथ एक इंटरव्यू में, विक्की कौशल से उस फिल्म का नाम बताने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर उन्हें बाद में काफी अफसोस हुआ था. अभिनेता ने जवाब दिया, “स्त्री, ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं उस वक्त मनमर्जियां कर रहा था.” मनमर्जियां में विक्की कौशल ने तापसी पन्नू के लवर की भूमिका निभाई, जिस पर शादी करने का दबाव डाला गया था. फिल्म में विक्की और तापसी के अलावा अभिषेक बच्चन, सुखमणि सदाना, सौरभ सचदेवा और नीलू कोहली मुख्य भूमिकाओं में थे. यह 2018 में रिलीज हुई थी.

क्या है हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री की कहानी

दूसरी ओर, स्त्री की कहानी चंदेरी के लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महिला आत्मा के कारण डर में रहते थे, वो त्योहारों के दौरान आती थी और रात में पुरुषों पर हमला करती है. ऐसे में विक्की और उसके दोस्त इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करते हैं. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने अहम भूमिका निभाई. यह फिल्म 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर 181 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

क्या है स्त्री 2 की कहानी और किन स्टार्स ने किया था कैमियो

स्त्री 2, इन दिनों थियेटर्स में धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है. जहां बॉक्स ऑफिस पर इसने अबतक 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. हॉरर-कॉमेडी की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव में सरकटे भूत का आतंक है, जो लड़कियों को गायब कर देता है. इस बार स्त्री 2 की बेटी विक्की से साथ मिलकर उसे राक्षस का नाश करती है. इसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी के अलावा तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और अक्षय कुमार ने कैमियो भी किया है.

Also Read- Stree 2: सनी देओल ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस पर मॉनसून…

Also Read- Stree 2 फ्री में डाउनलोड कर लीक करने का है इरादा, तो सजा के बारे में भी जान लीजिए आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >