Stree 2: 6 साल बाद फिर थियेटर्स में गुंजेगी ”ओ स्त्री रक्षा करना”… इस शख्स की एंट्री ने टीजर को बनाया ब्लॉकबस्टर

Stree 2: स्त्री 2 का धमाकेदार टीजर मुंज्या फिल्म के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. वीडियो में श्रद्धा कपूर की वापसी ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया. इसके अलावा कई नए कैरेक्टर्स की भी एंट्री हुई है, जो मूवी को काफी मजेदार बना देगी. स्त्री 2 के टीजर में तमन्ना भाटिया की भी झलक देखने को मिली है.

Stree 2: बॉलीवुड के इतिहास में सबसे जटिल एंडिंग की बात की जाए तो “स्त्री” का नाम जरूर लिया जाएगा. इस फिल्म ने दर्शकों के दिमाग को हिलाकर रख दिया था, फिल्म का आखिरी सीन न केवल कहानी को खत्म करता है, बल्कि उसे एक नई शुरुआत भी दे देता है. अब “स्त्री 2” का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने फिर से दर्शकों को हैरान कर दिया है. इस हॉरर कॉमेडी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.


स्त्री 2 का टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस

“स्त्री 2” का टीजर जैसे ही सामने आया, फैंस के बीच चर्जा का विषय बन गया. ये फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक साबित हो सकती है. टीजर मुंज्या के फिल्म के साथ सीधे सिनेमाघरों में ही रिलीज किया गया है. फैंस श्रद्धा कपूर को देखकर एक बार फिर “स्त्री” के जादू में खो गए हैं. टीजर की शुरुआत ही अप्रत्याशित है, और फिल्म का सस्पेंस पहले से भी गहरा और रोचक बना दिया गया है.

Read Also- Stree 2 Release Date: ओ स्त्री कल आना… इस दिन थियेटर्स में रिलीज होगी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म

Read Also- Stree 2 को लेकर राजकुमार ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट, बोले- दर्शकों को जल्द मिल सकता है एंटरटेनमेंट

Read Also- Stree 2: फिर लौट रही हैं ‘स्त्री’, हॉरर और कॉमेडी भरी इस फिल्म में इस एक्टर की होगी दमदार एंट्री!

स्त्री 2 से बड़े पर्दे पर श्रद्धा कपूर की धमाकेदार वापसी

स्त्री 2” के टीजर में श्रद्धा कपूर की वापसी ने सभी को चौंका दिया है. उनके किरदार को लेकर जो रहस्य पहले पार्ट में था, वह और भी बढ़ गया है. टीजर से ऐसा लग रहा है कि फिल्म में श्रद्धा का एक नहीं, बल्कि कई शेड्स हो सकते हैं, इस बार फिल्म में शायद श्रद्धा के किरदार का पास्ट भी दिखाया जाएगा, जिससे यह समझ आ सके कि वह भूतनी कैसे बनी.
कुछ नये किरदार बढ़ा सकती है स्त्री 2 का लेवल
टीजर में इस बार एक नए खतरनाक किरदार की भी झलक मिली है. यह किरदार पुरुष कैटेगरी से है, जिसे शायद मुख्य फिल्म के लिए छुपा कर रखा गया है, इस बार फिल्म में एक सिर कटा शैतान भी होगा, जिसका छोटा सा हिंट टीजर में दिखाया गया है. इसका मतलब है कि इस बार फिल्म में केवल स्त्री ही नहीं, बल्कि और भी खतरनाक किरदार होंगे.

पुरानी टीम की वापसी: कास्ट रिपीट करना हो सकता है मास्टर स्ट्रोक

स्त्री 2 में पिछली बार के सभी एक्टर्स को रिपीट किया गया है, खासकर पंकज त्रिपाठी की वापसी देखकर दर्शक काफी खुश हैं. टीजर में फिर से प्रोफेसर साहब के पास एक नई पहेली लाई गई है, जिसे गांव वाले डर के साथ सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, इस बार बात पंकज त्रिपाठी के हाथ से निकल गई है और गांव वाले सीधे स्त्री के पास मदद मांगने गए हैं. इस बार फिल्म की टैग लाइन भी बदल गई है. “ओ स्त्री कल आना” से “ओ स्त्री रक्षा करना. जहां पहले पार्ट में सभी ‘स्त्री’ को कल आने की बात कह रहे थे, वहीं इस बार टीजर में साफ-साफ नजर आ रहा है कि लोग ‘स्त्री’ से रक्षा करने की मांग कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह पार्ट क्या ट्विस्ट लेकर आता है.


तमन्ना भाटिया की सरप्राइज एंट्री

स्त्री 2 के टीजर में तमन्ना भाटिया की भी झलक देखने को मिली है, जो इस फिल्म का हिस्सा होंगी. उनका रोल काफी महत्वपूर्ण हो सकता है और ऐसा लग रहा है कि उनका किरदार कहानी में कुछ खास ट्विस्ट लेकर आएगा. “स्त्री 2” का टीजर देखकर यह साफ है कि यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी. 15 अगस्त को थिएटर्स में सिर्फ “स्त्री 2” के टिकट्स बिकेंगे, जिसका हाउसफुल बोर्ड पहले ही सुनिश्चित है. श्रद्धा कपूर की धमाकेदार वापसी और नए खतरनाक किरदारों के साथ “स्त्री 2” एक बार फिर से बॉलीवुड के दर्शकों के दिलों पर राज करेगी.

इनपुट- साहिल शर्मा

Read Also- Stree 2 And Bhediya 2: लौट रही है ‘स्त्री 2’, वरुण धवन की ‘भेड़िया 2’ का ऐलान, जानें रिलीज डेट से लेकर सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >