Stree 2: सनी देओल ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस पर मॉनसून…

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म ने अब तक 305.6 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब सनी देओल ने पूरी टीम को बधाई दी है.

Stree 2: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों की फेवरेट फिल्मों में से एक बन गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें दिन फिल्म ने 16 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 305.6 करोड़ हो गया. अब मूवी की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को देखते हुए सनी देओल ने पूरी टीम को बधाई दी. पिछले साल सनी पाजी की अगस्त-रिलीज, ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी.

स्त्री 2 की ब्लॉकबस्टर कमाई पर क्या बोले गदर 2 एक्टर सनी देओल

सनी देओल ने स्त्री 2 की धमाकेदार ओपनिंग और हर दिन बढ़ती कमाई को देख पूरी टीम को बधाई दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘स्त्री 2’ का पोस्टर शेयर किया. जिसके साथ लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मॉनसून लाने और प्रदर्शकों को खुश करने के लिए टीम स्त्री 2 को बधाई. चलते रहो.”

किस फिल्म का सीक्वल है स्त्री 2

‘स्त्री 2’ 2018 की हिट स्त्री का सीक्वल है, जिसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव भी थे. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. इसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले है.

इस फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है स्त्री 2

स्त्री 2 वर्ल्डवाइड सबसे तेजी से 400 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने शाहरुख खान की जवान, रणबीर कपूर की एनिमल, पठान, सनी देओल की गदर 2, प्रभास की बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को पीछे छोड़ दिया है. अपने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बीच, स्त्री 2, 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. यह नाग अश्विन की महाकाव्य ड्रामा कल्कि 2898 एडी से पीछे है, जिसने 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

Also Read- Stree 2: कंगना रनौत ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मूवीज में करियर बनाना…

Also Read- Stree 2 में राजकुमार राव ने खूब हंसाया, तो OTT पर एक्टर की इन कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >