Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 हिट हुई फिर फ्लॉप, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 हर दिन धुआंधार कमाई कर रही है. हॉरर कॉमेडी मूवी ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है. आइये जानते हैं छह दिनों में इसके कितनी कमाई की है.

Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ साल 2024 की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक बन गई है और इसे दर्शकों से अपार प्यार मिल रहा है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा के साथ टकराई, लेकिन दोनों की मूवी को इसने कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया. हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, वरुण धवण और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स का कैमियो भी था. आइये जानते हैं छह दिनों में मूवी ने कितनी कमाई की है.

स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई फिर फ्लॉप

स्त्री 2 भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. मूवी ने बुधवार को 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं ओपनिंग डे पर इसने 51.8 करोड़, दूसरे दिन 31.4 करोड़, तीसरे दिन 43.85 करोड़, चौथे दिन 55.9 करोड़ और पांचवें दिन 38.1 करोड़ कमाए. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, छठे दिन फिल्म ने भारत में 25 करोड़ की कमाई की. ऐसे में स्त्री 2 का कुल कलेक्शन भारत में अब तक 254.55 करोड़ रुपये हो गया है. मंगलवार को स्त्री 2 की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 37.55 प्रतिशत थी.

Also Read- Stree 2: कंगना रनौत ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मूवीज में करियर बनाना…

Also Read- Stree 2 में राजकुमार राव ने खूब हंसाया, तो OTT पर एक्टर की इन कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

स्त्री 2 के बारे में

अमर कौशिक की ओर से निर्देशित स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना हैं. स्त्री की अगली कड़ी में विक्की और उसके दोस्तों के साथ एक सरकटे भूत का सामना होता है. जिसका आतंक पूरे चंदेरी गांव में है. स्त्री 2 निर्माता दिनेश विजान की महत्वाकांक्षी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें भेड़िया और मुंज्या जैसी मूवीज शामिल है.

Also Read- Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >