South Releases: थिएटर्स में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का डोज, जब एक साथ रिलीज होगी 3 धांसू साउथ फिल्में

Friday Releases: इस शुक्रवार (30 मई, 2025) को साउथ की तीन बड़ी फिल्में – एक्स रोड्स, भैरवम और षष्ठीपूर्ति सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में जानिए इन मोस्ट अवेटेड फिल्मों की खासियत और क्या है इनकी कहानी.

Friday Releases: इस शुक्रवार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैंस के लिए कई दिलचस्प फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक और इमोशनल स्टोरी से लेकर एक्शन तक, हर तरह की फिल्मों की भरमार है. यह तीनों फिल्में एक साथ शुक्रवार (30 मई, 2025) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं इनके नाम, जो थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही हैं.

एक्स रोड्स (X Roads)

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक फिल्म स्कूल की स्टूडेंट भारती अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक फिल्म बनाती है. लेकिन उनकी फिल्म एक असली जुर्म से जुड़ जाती है. इसके बाद सबकी जिंदगी में मुसीबतें आने लगती हैं और सच्चाई और झूठ के बीच का फर्क मिटने लगता है. यह फिल्म दिखाती है कि सपनों को पूरा करने की चाह में क्या-क्या खतरे हो सकते हैं.

भैरवम (Bhairavam)

जॉनर: एक्शन-ड्रामा

यह फिल्म तीन बचपन के दोस्तों की कहानी है। इनका रिश्ता बहुत गहरा होता है लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उनके बीच जलन और झगड़े होने लगते हैं. फिल्म का हीरो इन दोस्तों में से एक का सबसे भरोसेमंद साथी होता है, लेकिन उसे एक समय पर तय करना पड़ता है कि वह वफादारी निभाए या सच का साथ दे. यह फिल्म दोस्ती और रिश्तों की सच्चाई दिखाती है.

षष्ठीपूर्ति (Shashtipoorthi)

जॉनर: फैमिली ड्रामा

यह एक परिवार की भावनात्मक कहानी है. फिल्म में एक बूढ़ा जोड़ा है जो अलग हो चुका है. उनका बेटा तलाक का वकील है, लेकिन वह चाहता है कि उसके माता-पिता फिर से साथ रहें। इसी दौरान उसकी अपनी लव स्टोरी भी चलती है. फिल्म में रिश्तों की अहमियत और एक टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश दिखाई गई है.

यह भी पढ़े:

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >