Suriya-Jyothika Wedding PHOTOS : शादी के 20 साल बाद सूर्या-ज्योतिका ने फिर रचाई शादी, वेडिंग vows पढ़ते इमोशनल हुआ कपल

1 / 7
Suriya-Jyothika Wedding PHOTOS : शादी के 20 साल बाद सूर्या-ज्योतिका ने फिर रचाई शादी, वेडिंग vows पढ़ते इमोशनल हुआ कपल
फुल स्क्रीन में देखें

ज्योतिका और सूर्या, फोटो इंस्टाग्राम

20 साल बाद सूर्या और ज्योतिका ने फिर दोहराईं प्यार की कसमें. ज्योतिका ने इस खूबसूरत सफर को दिया 'द सीक्वल' का नाम. जानिए इस शानदार और इमोशनल सेलिब्रेशन की पूरी कहानी.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सूर्या - ज्योतिका, फोटो इंस्टाग्राम

20 साल बाद फिर दोहराई कसमें (Vows)

साउथ सिनेमा के पावर कपल सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में एक बार फिर से शादी की कसमें लीं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सूर्या - ज्योतिका, फोटो इंस्टाग्राम

सफेद गाउन में ज्योतिका और इमोशनल सूर्या

इस खास मौके पर ज्योतिका एक बेहद खूबसूरत सफेद वेडिंग गाउन में नजर आईं. अपनी पत्नी को इस रूप में देखकर सूर्या काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सूर्या - ज्योतिका, फोटो इंस्टाग्राम

चर्च में हुआ शानदार जश्न

यह सेरेमनी एक चर्च में आयोजित की गई. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में परिवार और दोस्त कपल पर फूलों की बारिश करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सूर्या के भाई और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सूर्या - ज्योतिका, फोटो इंस्टाग्राम

ज्योतिका का इमोशनल पोस्ट 'द सीक्वल'

ज्योतिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी इस जर्नी को "द सीक्वल" (The Sequel) बताया. उन्होंने लिखा कि यह किसी परफेक्ट शादी का नहीं, बल्कि हमारी कमियों, समझौते और एक-दूसरे के प्रति निस्वार्थ प्यार का जश्न है.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सूर्या - ज्योतिका, फोटो इंस्टाग्राम

एक-दूसरे से किए खास वादे

ज्योतिका ने अपनी कसमों में सूर्या को अपना सबसे अच्छा दोस्त और हमराज बताया. साथ ही उन्होंने जिंदगी के सकारात्मक पहलू देखने, शिकायत न करने और अपने बच्चों (दिया और देव) के लिए एक बेहतरीन मां बनने का वादा किया.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सूर्या - ज्योतिका, फोटो इंस्टाग्राम

फिल्म के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

आपको बता दें कि सूर्या और ज्योतिका की लव स्टोरी 1999 की तमिल फिल्म 'पूवेल्लम केत्तुप्पर' (Poovellam Kettuppar) के सेट से शुरू हुई थी. जिसके बाद 11 सितंबर 2006 को दोनों चेन्नई में शादी के बंधन में बंध गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >