South OTT Releases: रेड 2 से भी मजेदार है साउथ की ये धांसू फिल्में, लिस्ट में 200 करोड़ी शामिल

South OTT Releases: साउथ इंडस्ट्री की फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड को करारा टक्कर देती आ रही है. इस बीच नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफार्म इस हफ्ते आपके लिए लेकर आने वाले है साउथ के कुछ धांसू फिल्में और वेब सीरीज, जो सिनेप्रेमियों को देगी एंटरटेनमेंट का फुल डोज.

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते के साउथ रिलीजेस आपको निराश नहीं करने वाले हैं क्योंकि मई का दूसरा सप्ताह आपके बिंज वाच में कई दमदार साउथ फिल्में और वेब सीरीज शामिल करने वाला है जो रेड 2 से भी जबरदस्त है. ऐसे में बिना देरी के आइये जानते हैं पूरी लिस्ट.

गुड बैड अग्ली

कब: 8 मई
कहां: नेटफ्लिक्स

आदिक रविचंद्रन की ओर से निर्देशित ये फिल्म अपने मुख्य किरदार, एके की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमता है. जो कि एक क्रिमिनल बॉस था. हालांकि, एक शांति और आराम की जिंदगी जीने के लिए उसने यह काम छोड़ दिया था लेकिन फिर कुछ घटनाक्रम उसे अपने पहले जिंदगी के तौर तरीकों पर लौटने पर मजबूर कर देती है. बता दें फिल्म ने दुनियाभर में 246.48 करोड़ रुपए की कमाई की है.

रॉबिनहुड

कब: 10 मई
कहां: जी5

फिल्म की कहानी राम नाम के एक अनाथ की है, जिसने अपने बचपन में कई बच्चों को भूखा रहता देखा है. इसका उसपर काफी गहरा असर पड़ता है, जिस वजह से वह बड़े होकर आज का रॉबिनहुड बनता है, जो अमीर को चुना लगा कर गरीब बच्चों की मदद करता है.

अक्कड़ा अम्मयी इक्कड़ा अब्बायी

कब: 8 मई
कहां: इटीवीविन

फिल्म हैदराबादी सिविल इंजीनियर, कृष्णा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शौचालय बनाने के लिए भैरी लंका भेज दिया जाता है जहां लोग उसे आउटकास्ट मानते है. वहीं, राजा गाओं की इकलौती औरत है, जिसे वहां के कानून और बाहरी लोग से बात करने पर रोक है. इस बीच कृष्णा और राजा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगती है. फिर कहानी में जैसे-जैसे कुछ रहस्य सामने आते हैं, वैसे ही गाओं के रहस्य और राजा की असलियत भी सामने आने लगती है.

जैक

कब: 10 मई
कहां: नेटफ्लिक्स

फिल्म जैक्सन नाम के एक लड़के की कहानी बताती है, जिसमें न कोई टैलेंट है न ही कुछ करने की इच्छा. काफी चीजों में नाकामयाब होने के बाद जैक्सन के पिता उसके भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगते है. खुद को साबित करने के लिए जैक एक आतंकवाद विरोधी एजेंट के रूप में अंडरकवर होने का फैसला करता है, लेकिन एक गंभीर खतरा सामने होने पर वह प्रोटोकॉल से भटक जाता है.

यह भी पढ़े: Raid Box Office Collection Day 7: अजय देवगन की ‘रेड 2’ हिट हुई या फ्लॉप? 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >