South OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते साउथ कंटेंट की भरमार, फटाफट लिस्ट देखें

South OTT Releases: 27 मार्च 2026 को कई नई तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्में और वेब सीरीज ZEE5, Manorama Max, Sun NXT और JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगी. आइए जानते हैं इन सभी के बारे में.

South OTT Releases: साउथ कंटेंट लवर्स के लिए इस हफ्ते OTT पर बहुत कुछ है. मर्डर‑मिस्ट्री से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक, हर तरह के जॉनर में तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं की नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन‑कौन सी फिल्में और सीरीज स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होंगी.

Once Upon a Time in Kayamkulam – 27 मार्च (ZEE5)

‘वन्स अपॉन ए टाइम इन कयाकुलम’ सीरीज, तमिल और मलयालम में रिलीज होने वाली है. इसे अमीन बरिफ ने निर्देशित किया है. यह सीरीज हीस्ट कॉमेडी पर आधारित है और कहानी में कई मजेदार और रोमांचक मोड़ होंगे. मुख्य कास्ट में अनबुसेल्वन, सुभाष, रमेश माधवन, विंसु राचेल, राकेश उशर और गौतमी नायर शामिल हैं.

Valathu Vashathe Kallan – 27 मार्च (Manorama Max)

‘वलाथु वशाथे कल्लन’ एक मलयालम ड्रामा फिल्म है, जो तीन लड़कों की जिंदगी और उनके जालिम पिता के संघर्ष को दिखाती है. फिल्म को अविनाश प्रकाश ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में अब्दुल रफी, मिथुन वासुदेवन, ऋतिक मोहनराज और नितिन दिनेशकुमार नजर आए हैं. यह फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब Manorama Max पर डिजिटल प्रीमियर के लिए उपलब्ध है.

Roommates – 27 मार्च (ZEE5)

‘रूममेट्स’ कन्नड़ में आने वाली एक नई वेब सीरीज है. यह साल की दूसरी कन्नड़ ZEE5 सीरीज है और इसमें शोधा, अय्यना माने और मारीगल्लू मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह सीरीज दोस्ती, कॉमेडी और युवा लाइफस्टाइल पर आधारित है.

Naangal – 27 मार्च (Sun NXT)

‘नांगल’ तमिल ड्रामा फिल्म है, जो तीन लड़कों की जिंदगी में उनके जालिम पिता के दबाव और चुनौतियों को दिखाती है. इसे अविनाश प्रकाश ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में अब्दुल रफी, मिथुन वासुदेवन, ऋतिक मोहनराज और नितिन दिनेशकुमार मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल्स में भी दिखाई जा चुकी है.

Kaattaan – 27 मार्च (JioHotstar)

‘कात्तान’ तमिल भाषा की इन्वेस्टिगेटिव वेब सीरीज है. कहानी एक दूरदराज के गांव में कटे हुए सिर मिलने से शुरू होती है. गांव में हलचल मचती है और पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर अपराध का रहस्य सुलझाने की कोशिश करते हैं. मुख्य भूमिका में विजय सेतुपति हैं, और इसका निर्देशन मणिकंदन और बी. अजित कुमार ने किया है.

यह भी पढ़ें: Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi OTT Release: बेटे के प्यार के लिए पिता को करनी पड़ी दूसरी शादी, अब JioHotstar पर देखें पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >