ये एंटरटेनमेंट नहीं, मेंटल टॉर्चर है… TRP के लिए इंसानियत भूल रहे रियलिटी शोज? सौरभ राज जैन का फूटा गुस्सा

टीवी एक्टर सौरभ राज जैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रियलिटी शोज के कंटेंट पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि TRP के लिए दिखाई जा रही क्रूरता और मेंटल टॉर्चर बीमार मानसिकता का नतीजा है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Sourabh Raaj Jain Instagram Story: टीवी के पॉपुलर एक्टर सौरभ राज जैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी. बिना किसी शो का नाम लिए उन्होंने रियलिटी शोज में दिखाए जा रहे कंटेंट पर सवाल उठाए. पहले लोगों को लगा कि उनका इशारा Netflix के 'लॉक अप: सच या सजा' की तरफ है, लेकिन बाद में एक्टर ने खुद साफ कर दिया कि वह किसी OTT शो की नहीं, बल्कि एक टीवी रियलिटी शो की बात कर रहे थे. आइए जानते हैं कि सौरभ राज जैन ने अपनी पोस्ट में क्या कहा और आखिर किस बात पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.

'रियलिटी शोज को भी खुद एक रियलिटी चेक की जरूरत है'

सौरभ राज जैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि उन्हें इस मुद्दे पर चुप रहने की सलाह दी गई थी, क्योंकि इसका उनकी प्रोफेशनल लाइफ से कोई सीधा संबंध नहीं है. लेकिन उनका मानना है कि जब बात इंसानियत की हो, तो अपनी राय रखना जरूरी हो जाता है. इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखी.

उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा,

"मुझे कहा गया कि इस पर चुप रहूं क्योंकि इसका मेरी प्रोफेशनल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन इंसानियत के नाते मुझे यह बात कहनी ही पड़ी. अब रियलिटी शोज को भी खुद एक रियलिटी चेक की जरूरत है."

TRP के लिए सारी हदें पार?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सौरभ राज जैन ने कहा कि आजकल कुछ रियलिटी शोज सिर्फ ज्यादा टीआरपी पाने की होड़ में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. उनके मुताबिक, दर्शकों का मनोरंजन करने के नाम पर ऐसा कंटेंट दिखाया जा रहा है, जिसे एंटरटेनमेंट नहीं कहा जा सकता.

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

"TRP के लिए जिस हद तक जाया जा रहा है, वह हैरान करने वाला है. इसे एंटरटेनमेंट कहना भी गलत होगा. ये पूरा कंटेंट बीमार सोच, इंसानियत की कमी, लोगों को मेंटली टॉर्चर करने वाली मानसिकता और क्रूरता का एक खतरनाक कॉम्बो लगता है."

होस्ट्स पर भी उठाया सवाल

सौरभ ने सिर्फ कंटेंट पर ही नहीं, बल्कि ऐसे शोज को होस्ट करने वालों और पूरी इंडस्ट्री पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आखिर बड़े-बड़े होस्ट यह सब होने कैसे देते हैं.

उन्होंने लिखा,

"मुझे समझ नहीं आता कि इतने बड़े होस्ट यह सब होने कैसे देते हैं. यह बहुत दुखद है. उम्मीद है कि इंडस्ट्री बेहतर फैसला लेगी. आखिर हम किस तरह का उदाहरण पेश कर रहे हैं?"

लॉक अप नहीं, टीवी शो की कर रहे थे बात

सौरभ के पहले पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद वह 'लॉक अप: सच या सजा' की बात कर रहे हैं. लेकिन एक्टर ने तुरंत दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर सारी गलतफहमी दूर कर दी.

सौरभ ने लिखा,

"TRP टीवी के लिए होती है, OTT के लिए नहीं. कृपया थोड़ा समझिए. समझदार को इशारा काफी है."

उन्होंने आगे लिखा,

"मेरा मानना है कि चाहे कोई भी प्लेटफॉर्म हो, वहां ऐसा कंटेंट होना चाहिए जिसमें स्किल, आर्ट और कुछ वैल्यू हो. सिर्फ बेकार चीजें दिखाना सही नहीं है."

ये भी पढ़ें: क्या एल्विश यादव को डेट कर रही हैं जन्नत जुबैर, बोली- पर्सनल लाइफ को लेकर रूमर्स पसंद नहीं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >