Corona के कारण अमेरिका में फंसी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, बचने के लिए टी-शर्ट को बदला मास्क में… VIDEO

Soundarya Sharma ने इससे बचने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है. इन दिनों अभिनेत्री कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं.

पूरी दुनिया और देश में कोरोन वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. इससे बचने के लिए लोग हर तरह के तरीके आजमा रहे है. ऐसे में अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने इससे बचने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है, जिसे फैंस पसंद कर रहे है. इन दिनों अभिनेत्री कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं.

Also Read: बेहद 2 के एक्टर Shivin Narang की बिल्डिंग में एक शख्स Corona Positive, कॉम्पलेक्स सील

सौंदर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मास्क बनाते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया मास्क की कमी का सामना कर रही है. मैं अभी खरीदने में सक्षम नहीं हूं. इसलिए, खुद के लिए मास्क बनाने का विचार मेरे दिमाग में आया और कुछ प्रयासों के बाद, मैं बनाने में सफल रही.’

सौंदर्या आगे कहती है, ‘मैंने इस पर एक ट्यूटोरियल बनाने का भी फैसला किया है. मुझे उम्मीद है कि किसी को जरूरत होगी तो वह वीडियो का इस्तेमाल खुद का मास्क बनाने के लिए कर सकता है. यहां स्थिति गंभीर है और मैं किसी प्रकार की जानकारी का इंतजार कर रही हूं कि कैसे भारत वापस लौटा जाए.’

वहीं, सौंदर्या ने लॉस एंजेलिस में कोरोना वायर��� का सामना कर रहे भारतीय समुदाय के लिए धन भी जमा कर रही हैं. उनका कहना है कि जो भी राशि एकत्र होगी उससे यहां बसे भारतीय लोगों की मदद में थोड़ी सहायता मिलेगी और यह मेरे लिए काफी सुखद अनुभव होगा.

बता दें कि देश में Coronavirus संक्रमितों और उससे मरने वालों की संख्या में लगाता बढ़ोतरी हो रही है. पिछले चार दिनों में देश के आठ राज्यों में Coronavirus मरीजों की संख्या दोगुनी हो गयी है. वहीं महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1100 के पार चली गयी है. भारत में अभी तक 6412 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. जबकि 199 लोगों की मौत हो चुकी है. बात दुनिया की करें तो, इस महामारी से अभी तक 90,000 से अधिक लोग अपना जान गंवा चुके हैं. वहीं 15 लाख लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >