स्मृति के पिता और पलक मुच्छल आए साथ नजर, क्या पलाश संग हो गया पैचअप?

Smriti Mandhana: म्यूजिक कम्पोजर पलाश की बहन पलक मुच्छल और स्मृति के पिता को एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद अब इनके पैचअप की खबरें तेज हो गई हैं. जानिए पूरी बात.

Smriti Mandhana: इंडियन महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले इनकी शादी टूटने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया था, लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच पैचप हो गई है.

क्या स्मृति और पलाश के बीच खत्म हो गई दूरियां?

हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर एक खास नजारा देखा गया. इस वीडियो में पलाश मुच्छल की बहन, मशहूर सिंगर पलक मुच्छल को स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के साथ देखा गया. वहां मशहूर संगीतकार मिथुन भी मौजूद थे. सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा जब पलक मुच्छल ने स्मृति के पिता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस के चेहरे पर खुशी लौट आई है. लोग मान रहे हैं कि दोनों परिवारों के बीच अब कड़वाहट खत्म हो गई है और शायद स्मृति-पलाश फिर से एक साथ आ गए हैं, हालांकि कुछ लोग इसे पुराना वीडियो भी बता रहे हैं, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर पैचअप की खबरें ही सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं.

नवंबर 2025 में होनी थी शादी, पर क्यों आई रिश्ते में दरार?

नवंबर 2025 में स्मृति और पलाश एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधने वाले थे, तभी अचानक खबर आई कि शादी टल गई है और फिर ब्रेकअप की बातें होने लगीं. उस दौरान पलाश मुच्छल पर कई बड़े आरोप भी लगे और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया, जबकि स्मृति को फैंस का भरपूर साथ मिला, हालांकि इन दोनों ने कभी भी खुलकर इस विवाद पर कुछ नहीं कहा. पलाश हमेशा इन आरोपों को गलत बताते रहे.

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ हुआ रिलीज, रश्मिका-कृति संग झूमते दिखे शाहिद कपूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >