Singham Again Trailer: एक वचन के लिए वो लंका जलाने वाला है… सिंघम अगेन का ट्रेलर आउट

Singham Again Trailer: रोहित शेट्टी और अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज मूवी का ट्रेलर फाइनली रिलीज कर दिया गया है. जिसमें बाजीराव सिंघम को देख फैंस एक्साइटेड हो गए.

Singham Again Trailer: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है. मूवी दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मूवी का क्लैश कार्तिक आर्यन की भूल-भूलैया 3 से होने वाला है. आज मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 4 मिनट 58 सेकेंड के वीडियो में हमें हाई-ओक्टेन सीक्वेंस देखने को मिल रहे हैं. बाजीराव सिंघम दुश्मनों का खातमा करने के लिए फिर से आ गया है. वहीं दीपिका ने भी अपने स्क्रीन टाइम में कमाल कर दिखाया.

सिंघम अगेन में ये स्टारकास्ट मचाएंगे धमाल

सिंघम अगेन में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में है. वहीं कहा जा रहा है कि सलमान खान चुलबुल पांडे के रूप में कैमियो करेंगे. बता दें कि सिंघम अगेन साल 2014 की रिलीज सिंघम रिटर्न्स की अगली कड़ी है और सिंघम, सिंघम अगेन, सिम्बा और सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है.

सिंघम अगेन में बाजीराव सिंघम का जादू दर्शकों के सिर चढ़ा

इस बीच, सिंघम अगेन में अजय देवगन बाजीराव सिंघम के रूप में अपनी भूमिका दोहराएंगे, जबकि रणवीर और अक्षय संग्राम भालेराव (सिम्बा) और वीर सूर्यवंशी की अपने-अपने कैरेक्टर में नजर आएंगे. यही नहीं कॉप यूनिवर्स में दीपिका पादुकोण पहली बार एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती नजर आएंगी, वह शक्ति शेट्टी की भूमिका निभा रही हैं. सिंघम अगेन 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से टकराएगी.

Also Read- Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: 24 घंटे , 2 ट्रेलर, क्लैश से पहले महा-क्लैश, किसकी होगी जीत 

Also Read- अजय देवगन की परेशानी बढ़ाने के लिए भूल भुलैया 3 और पुष्पा 2 के मेकर्स का मास्टर प्लान, किसकी होगी जीत 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >