singer nikhita gandhi :सिंगर और परफॉर्मर निकिता गांधी आज से शुरू हुए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न के मंच पर लाइव परफॉर्म करने जा रही हैं.वह इस मौके को बहुत खास करार देती हैं क्योंकि वह पहली बार मेलबर्न के दर्शकों के सामने परफॉर्म करने वाली हैं.उर्मिला कोरी से हुई बातचीत
कोलकाता से मेलबर्न की इस जर्नी में पीछे मुड़कर देखती हैं तो पहली बार आपने कब स्टेज पर परफॉर्म किया था ?
मैं कोलकाता से हूँ और हमारे यहाँ पर दुर्गा पूजा में आर्ट दिखाने का सबसे अच्छा मौक़ा कल्चरल एक्टिविटीज के दौरान मिलता है तो मैं भी जमकर उसका हिस्सा बनती थी.जिस वजह से स्टेज से मेरा डर ही खत्म हो गया.था तो वही मेरा पहला स्टेज पर परफॉरमेंस था
लाइफ परफॉरमेंस के दौरान आपको सबसे ज्यादा किन गानों की डिमांड आती है ?
राब्ता और जुगनू गाने का मैं नाम लेना चाहूंगी.राब्ता ने बॉलीवुड में पहचान दी और जुगनू गीत ने ग्लोबल मंच तक मुझे पहुंचा दिया है. आनेवाले समय में आपको कई खास कोलेब्रेशन से मैं जुड़ी नज़र आउंगी.
लाइफ परफॉरमेंस के दौरान किन बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है ?
सबसे अहम है लिरिक्स. मुझे याद है एक बार लाइव परफॉरमेंस करने के दौरान मुझे एक गाने की डिमांड हुई (हंसते हुए )और मुझे उस गाने की लिरिक्स याद नहीं आ रही थी.
साउथ की भाषाओँ में आप लगातार गाती रहती हैं, क्या प्रोसेस होता है ?
सभी को जैसे पता है कि मैं डेंटिस्ट हूं. मैंने डेंटिस्ट की पढाई चेन्नई से की है. वहां पर तमिल लैंग्वेज मैंने पहली बार सुना था, लेकिन साउथ की भाषाओं में गाना आसान नहीं था. इसका तरीका मैंने ये निकाला कि मैं उन गानों को हिंदी में लिख लेती हूं. हिंदी बहुत ही फोनेटिक लैंग्वेज है. आप आ को आ ही पढ़ेंगे. अंग्रेजी में बहुत कुछ बदल जाता है.तो हिंदी में मैं उन गानों को लिखकर गाती हूं और समय के साथ एक सहजता भी आ गयी.
आपके करियर में आप मेंटर किसे कहेंगी ?
मेंटर पता नहीं लेकिन हां मैं रहमान सर और प्रीतम सर का जिक्र ज़रूर करना चाहूंगी. मेरी अब तक की जर्नी में उनका बहुत अहम योगदान रहा है.
रहमान सर के साथ को किस तरह से परिभाषित करेंगी ?
रहमान सर बहुत कम बात करते हैं. अपने काम पर बहुत फोकस करते हैं। ये सब बातें हम सभी जानते हैं लेकिन वह जोक्स भी मारते हैं। डांटने में भी वह पीछे नहीं रहते हैं.वह आपको छोटे छोटे टिप्स से बहुत कुछ सीखा देते हैं. मैं बंगाल से हूँ. मेरे लिए साउथ की भाषा में गाना आसान नहीं था. अपने पहले तमिल सांग की रिकॉर्डिंग के दौरान मैं बहुत नर्वस थी. रहमान सर ने कहा कि सिंगिंग करते हुए ऐसा करने की कोशिश करो. जैसे मिमिक्री कर रही हो और वह काम कर गया.
आप डांसर,डेंटिस्ट के बाद सिंगर बनी हैं , क्या कुछ और एक्सप्लोर करना चाहती हैं ?
शायद एक्टिंग भविष्य में कर सकती हूँ क्योंकि मैं परफ़ॉर्मर हूं और अभिनय परफार्मिंग आर्ट में आता है. मैं बताना चाहूंगी कि मुझे एक बार एक निर्देशक के ऑडिशन देने को कहा था. उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही बबली हूं.मेरे अंदर एक बेफिक्री है लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि किरदार के लिए थोड़ा उन्हें सीरियस एक्ट्रेस चाहिए. मुझे उनकी बात कुछ समझ नहीं आयी लेकिन हाँ मैं एक्टिंग के लिए ओपन हूं.
