Shrimad Ramayan OFF Air: ऑफ-एयर नहीं हुआ श्रीमद् रामायण, सोनी नहीं बल्कि इस चैनल पर हो रहा टेलीकास्ट

श्रीमद रामायण को लेकर दर्शक सोच रहे थे कि ये बंद हो गया है. हालांकि सच्चाई कुछ और है. सीरियल इसी साल शुरू हुआ था और सोनी पर रात 9 बजे आता था. अब शो दूसरे चैनल पर आने लगा है.

Shrimad Ramayan: जनवरी 2024 में श्रीमद रामायण सोनी टीवी पर शुरू हुआ था. पौराणिक शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. कुछ समय से शो के ऑफ-एयर की खबरों मे फैंस को परेशान कर दिया. कुछ दिन से सोनी टीवी पर श्रीमद रामायण रात 9 बजे नहीं आ रहा, जिसके बाद कई दर्शकों ने मान लिया कि शो बंद हो गया. हालांकि दर्शकों के लिए गुड न्यूज है. शो ऑफ-एयर नहीं हुआ है, बल्कि ये दूसरे चैनल पर शिफ्ट हो गया है.

क्या सच में ऑफ एयर हो रहा श्रीमद रामायण?

नहीं, श्रीमद रामायण ऑफ-एयर नहीं हो रहा है.

क्यों फैंस के दिमाग में आया कि श्रीमद रामायण हो रहा ऑफ-एयर?

12 अगस्त से अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 शुरू हो गया है. कौन बनेगा करोड़पति 16 सोनी टीवी पर रात 9 बजे आता है और इस टाइमिंग पर पहले श्रीमद रामायण आता था. ऐसे में फैंस ने जब श्रीमद रामायण शो नहीं देखा, तो उन्हें लगा कि शो ऑफ एयर हो गया है.

क्या सब चैनल पर शिफ्ट हो गया श्रीमद रामायण?

सोनी चैनल ने श्रीमद रामायण को सोनी सब पर शिफ्ट कर दिया है. ये अब सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे आता है. मेकर्स ने ये फैसला केबीसी 16 के लिए जगह बनाने के लिए किया है.

सुजय रेउ ने श्रीमद रामायण के सब टीवी पर शिफ्ट होने पर क्या कहा?

वहीं, श्रीमद् रामायण को आप सोनी लिव पर भी देख सकते हैं. वहीं, शो के सोनी से सब पर शिफ्ट होने को लेकर सुजय रेउ ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि, मुझे उम्मीद है दर्शकों से हमें वैसा ही प्यार मिलेगा, जैसे पहले मिला. भगवान राम, राम राज्य स्थापित करने के अपने प्रयासों में लगे हुए है. मेरा मानना ​​है कि दर्शकों को उनकी जीत के बाद होने वाले इमोशनल और पर्सनल संघर्षों का पता लगाने के लिए इसे देखना चाहिए, जिसमें सीता से भावनात्मक अलगाव भी शामिल है.

Also Read- Shrimad Ramayan: क्या जून में बंद हो जाएगा श्रीमद रामायण, भगवान राम बने सुजय रेउ बोले- जिस भी दिन ऑफ-एयर…

Also Read- Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >