श्रद्धा कपूर ने सलमान-शाहरुख और आमिर खान संग क्यों नहीं किया काम, बोली- कलाकार को चुनौती…

श्रद्धा कपूर इन-दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रही हैं. उनकी मूवी हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी बीच अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने अभी तक तीनों खान संग काम क्यों नहीं किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन-दिनों स्त्री 2 की सफलता को एंजॉय कर रही हैं. उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और महज 6 दिनों में 250 करोड़ की कमाई कर ली. इसने शाहरुख खान की पठान और अजय देवगन की दृश्यम 2 के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. अब हाल ही के एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने खुलासा किया कि अभी तक उन्होंने तीनों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर खान संग काम क्यों नहीं किया है.

श्रद्धा कपूर ने तीन खानों संग क्यों नहीं किया है काम?

शुभंकर मिश्रा के साथ एक पॉडकास्ट में, आशिकी 2 अभिनेत्री ने शेयर किया कि उन्हें अभी तक बॉलीवुड के तीन खानों के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने बताया, “कई बार आपको एक फिल्म ऑफर होती है, जिसकी स्क्रिप्ट और अभिनेता दोनों अच्छे होते है, लेकिन अगर आपको लगता है कि किरदार उतना रोमांचक नहीं है या वह किरदार आपके अंदर के कलाकार को चुनौती नहीं देता है, तो आप उस किरदार को छोड़ देते हैं. मैं इस तरह की भूमिका को लेकर बहुत स्पष्ट हूं.”

किन शर्तों पर अच्छे अभिनेता और डायरेक्टर संग काम करेंगी श्रद्धा कपूर

उन्होंने आगे कहा, उनका टारगेट अच्छी कहानियों वाली क्वालिटी फिल्मों को करना है. इसके साथ अगर प्रतिभाशाली निर्देशक और अभिनेता साथ आते हैं, तो ऐसे में प्रोजेक्ट को करने में काफी खुशी होगी.

स्त्री 2 की सक्सेस पार्टी में श्रद्धा ने किस सॉन्ग पर किया डांस

स्त्री 2 टीम ने अपनी सफलता का जश्न एक साथ मनाया और इस इवेंट का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. क्लिप में, श्रद्धा को उनके लेटेस्ट हिट पर डांस करते हुए देखा गया. इससे पहले, एक वीडियो में तमन्ना भाटिया, श्रद्धा और कृति सेनन एक साथ डांस का आनंद लेते हुए नजर आ रही थीं. फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी हैं.

Also Read- Stree 2: कंगना रनौत ने फिल्म की सुपर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मूवीज में करियर बनाना…

Also Read- Stree 2 में राजकुमार राव ने खूब हंसाया, तो OTT पर एक्टर की इन कॉमेडी फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >