Shraddha Arya ने शादी के 3 साल सुनाई खुशखबरी, बेबी बंप फ्लांट करते शेयर किया VIDEO

Shradhha Arya और राहुल नागल ने शादी के 3 बाद अपने रिश्ते के अगले पड़ाव को लेकर अनाउंसमेंट किया है. जल्द ही कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा की गोद में एक नन्हा मेहमान खेलने वाला है. इसकी घोषणा दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर कर की है.

Shraddha Arya को दर्शक ‘कुंडली भाग्य’ की प्रीता के नाम से भी जानते हैं. एक्ट्रेस 3 साल पहले राहुल नागल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी. अब उनका रिश्ता अपने अगले पड़ाव पर जाने के लिए बिल्कुल तैयार है. श्रद्धा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए नजर आ रही हैं. श्रद्धा की प्रेगनेंसी की खबर जानने के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, और वह एक्ट्रेस को लगातर बधाई दे रहे हैं.

श्रद्धा आर्या ने किया प्रेगनेंसी अनाउंस

श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक बीच पर नजर आ रही हैं. यहां पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट और सोनोग्राफी की तस्वीर के बीचों बीच एक गोल मिरर है, जिसमें श्रद्धा आर्या अपने पति राहुल नागल के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में हम उनके इस नए सफर को लेकर हो रही खुशी को साफ साफ देख सकते हैं. श्रद्धा आर्या ने वीडियो के नीचे कैप्शन लिखा है कि “हम एक छोटे चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं!!! #प्रेग्नेंसी #भविष्य के माता-पिता #धन्य.”

Also Read:Shraddha Arya कुंडली भाग्य में ‘प्रीता’ की भूमिका के लिए चार्ज करती हैं भारी भरकम फीस, इस मूवी में आई थी नजर

Also Read: Shraddha Arya Net Worth: कुंडली भाग्य की ‘प्रीता’ एक एपिसोड का इतना करती हैं चार्ज, जानें उनकी कुल संपत्ति

श्रद्धा आर्या और राहुल नागल की शादी

श्रद्धा आर्या टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं. वह साल 16 नवंबर, 2021 को अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी के बंधन में बंधी थी. एक्ट्रेस मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और कुंडली भाग्य जैसे टीवी सीरियल्स के लिए जानी जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >