Shraddha Arya कुंडली भाग्य में 'प्रीता' की भूमिका के लिए चार्ज करती हैं भारी भरकम फीस, इस मूवी में आई थी नजर

श्रद्धा आर्या अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. ऐसे में क्या आपको पता है कि अभिनेत्री कुंडली भाग्य में एक एपिसोड के लिए कितना चार्ज करती है.

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा श्रद्धा आर्या मनोरंजन इंडस्ट्री में टॉप रेटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

श्रद्धा आर्यन अपनी प्रतिभा और अच्छे लुक से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. हिट शो कुंडली भाग्य में प्रीता की मुख्य भूमिका निभाने के बाद एक्ट्रेस को स्टारडम मिला.

एकता कपूर द्वारा निर्मित, यह शो 2017 में शुरू हुआ और सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल्स में से एक है. श्रद्धा शुरू से ही इस शो का हिस्सा रही हैं और उनकी एक्टिंग स्कील्स ने उन्हें अपार सफलता और प्रसिद्धि दिलाई.

घर घर में फैंस उन्हें प्रीता के नाम से जानते हैं. ऐसे में कया आपके पता है कि हिट सीरियल में काम करने के लिए श्रद्धा आर्या फीस के तौर पर कितनी फीस लेती हैं.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा आर्या कुंडली भाग्य के प्रति एपिसोड लगभग 1 लाख रुपये कमाती हैं. तब जाकर वह शूटिंग करती है.

कुंडली भाग्य के बारे में बात करें तो, 12 जुलाई, 2017 को प्रीमियर हुआ शो ने हाल ही में लीप लिया है. पारस कलनावत, बसीर अली और सना सैय्यद को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था. श्रद्धा प्रीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि शक्ति आनंद करण की भूमिका निभा रहे हैं.

श्रद्धा आर्या राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित ‘निशब्द’ का भी हिस्सा थीं. श्रद्धा ने पहली बार हिट शो ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’ में मुख्य भूमिका निभाई.

इसके बाद उन्होंने तुम्हारी पाखी, ड्रीम गर्ल – एक लड़की दीवानी सी जैसे कई अन्य शो किए. हालांकि, कुंडली भाग्य में उनके सफल प्रदर्शन से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली. श्रद्धा ने हाल ही में करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अभिनय किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >