दीपिका कक्कड़ को ट्रोल करने वाले ट्रोलर्स को फिर शोएब इब्राहिम ने सुनाई खरी-खोटी, इमोशनल हुई एक्ट्रेस

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपनी क्यूटनेस को लेकर अक्सर सुर्खया बटोरते हैं. अब एक्टर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में ट्रोलर्स को लेकर बात की. साथ ही दीपिका के कमबैक को लेकर भी बात किया. पति की बात सुनकर अभिनेत्री इमोशनल हो गई.

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों ने ससुराल सिमर का में साथ काम किया था. इसी शो के दौरान स्टार्स को एक दूसरे से प्यार हो गया और जल्द ही इन्होंने शादी रचा ली. आज कपल का एक प्यारा सा बेटा है, जिसका नाम रुहान है. दीपिका जहां इन-दिनों अपने बेटे को ज्यादा से ज्यादा टाइम दे रही हैं, वहीं शोएब कई सारी म्यूजिक वीडियोज और रियालिटी शो का हिस्सा बने है. ये कपल यूट्यूब पर भी ब्लॉग्स बनाते है, जिसमें अपनी डेली रूटीन फैंस के साथ शेयर करते हैं. उनकी वीडियोज आते ही ट्रेडिंग पर चली जाती है.


शोएब ने ट्रोलर्स को लेकर कही ये बात
कहते हैं न पॉपुलैरिटी के साथ कई बार नेगेटिविटी भी आती है. शोएब-दीपिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. ये दोनों अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं. दीपिका को तो हंसने से लेकर कपड़े पहनने तक, छोटी से छोटी बातों के लिए ट्रोल किया जाता है. हालांकि शोएब अक्सर अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट करते दिखाई देते हैं. अब एक बार फिर उन्होंने यही किया. दरअसल दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में एक ब्लॉगर के रूप में चार साल पूरे किए.

Also Read- झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी हारने पर शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इतने पास आकर…

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के लिए शोएब इब्राहिम ने दिया था ऑडिशन, बोले- कुछ देर में रूम से निकाल दिया गया…


शोएब की बात सुनकर इमोशनल हुई दीपिका
इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए शोएब इब्राहिम ने उनके लिए फूलों का गुलदस्ता और केक खरीदा. दीपिका को बधाई देते हुए शोएब ने कहा कि चार सालों में जहां उन्हें बेहद प्यार मिला है, वहीं नफरत भी मिली है. उन्होंने कहा कि कैसे ट्रोल किसी को नहीं बख्शते और उनका निर्णय कोई मायने नहीं रखता. शोएब ने कहा कि वह और उनका पूरा परिवार जानता है कि दीपिका असल जिंदगी में कैसी हैं और यही काफी है. पति की बातें सुनकर दीपिका इमोशनल हो गई और कहा कि जब तक नफरत पर प्यार हावी है, तब तक सब कुछ ठीक है. उसी वीडियो में, शोएब ने बताया कि भगवान की कृपा से, दीपिका जल्द ही एक्टिंग में वापसी करेंगी.

Also Read- Dipika Kakar को इस वजह से रातों रात अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती, शोएब इब्राहिम बोले- वो रात में उठकर रोती…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >