VIRAL VIDEO: शिवांगी जोशी ने बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन संग की जमकर पार्टी, ब्लैक आउटफिट में एक्ट्रेस दिखी बेहद हसीन

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की कुछ तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे. वीडियो में दोनों साथ में दिखे. वीडियो में शिवांगी और कुशाल किसी पार्टी में दिख रहे हैं.

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का में काफी पसंद किया था. अब ये रील लाइफ जोड़ी रियल लाइफ जोड़ी बन गई है. कपल अक्सर साथ में इवेंट्स, पार्टियों में साथ में दिख जाते हैं. लबबर्ड्स की कुछ तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो में शिवांगी और कुशाल दोनों किसी पार्टी में डांस करते दिख रहे हैं. दोनों ब्लैक आउटफिट में दिख रहे हैं और साथ में काफी हैप्पी नजर आ रहे हैं. उनके वीडियो और फोटोज पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ही कुशाल और शिवांगी की शादी की तसवीरें वायरल हुई थी. ये फोटोज फेक थी और इसे एआई की मदद से बनाया गया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो शिवांगी को दर्शक नायरा के रोल से जानते हैं, जो उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में निभाया था. वह बालिका वधू और बेकाबू जैसे शोज में काम कर चुकी है. जबकि कुशाल ने बेहद, एक हजारों में मेरी बहना है जैसे शोज में काम किया था.

यह भी पढ़ें- शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन ने सबसे छिपकर की शादी? जानें वायरल हो रही तसवीरों के पीछे क्या है सच

यहं भी पढ़ें- डेटिंग की खबरों के बीच Kushal Tandon ने शिवांगी जोशी को किया KISS, वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >