Barsatein: शो को इस हसीना ने कहा अलविदा! शिवांगी जोशी से है कनेक्शन

शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के बाद ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में एंट्री ली. वहीं, कुशल काफी लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए नया ट्विस्ट इसमें लेकर आ रहे हैं.

Barsatein: सोनी टीवी का सीरियल ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के बीच केमिस्ट्री ने शो की बढ़ती लोकप्रियता में योगदान दिया है. रेयांश और आराधना की कहानी में हाल ही में नया ट्विस्ट देखने को मिला था. सीरियल में दिखाया गया था कि मालिनी, आराधना को खूब बुरा-भला कहती है. रेयांश, जय से कहता है तुम किकी से प्यार नहीं करते तो तुम उससे शादी क्यों कर रहे हो, क्या तुम्हें किसी और से प्यार हो गया है. जिसके बाद जय को आराधना की याद आती है. रेयांश का कहना है कि प्यार सभी समस्याओं की जड़ है. कृति जय को आकर डांस करने के लिए कहती है. किमाया मालिनी से आराधना को जाने के लिए कहने के लिए कहती है. इस बीच खबर है कि एक एक्ट्रेस इस सीरियल से बाहर हो जाएंगी.

शिवांगी जोशी से अलविदा लेंगी ये एक्ट्रेस

शिवांगी जोशी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा के बाद ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में एंट्री ली. वहीं, कुशल काफी लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहे हैं. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए नया ट्विस्ट इसमें लेकर आ रहे है. कुल्हड़ पिज्जा कपल एमएमएस लीक, गुनगुन गुप्ता और करमिता कौर एमएमएस वायरल वीडियो के बाद मेकर्स ने शो में एक एमएमएस ट्लीक वाला ट्रैक पेश किया. रिपोर्ट में बताया गया है कि एमएमएस लीक विवाद के बाद किमाया को रेयांश और आराधना की नजदीकियों से निपटना मुश्किल होगा. जिसके बाद वो बहुत सारी नींद की गोलियां लेगी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो जाएगी. वहीं, शिवांगी जोशी की ऑन-स्क्रीन बहन के रूप में दिखने वाली श्रेया दवे सीरियल से बाहर हो जाएंगी.

‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में आएगा ट्विस्ट

‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में जबरदस्त ट्रैक आने वाला है. कहा जा रहा है कि किमाया की हालत के बारे में जानने के बाद रेयांश उसे होश में लाने की कोशिश करेगा. खन्ना परिवार पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर किमाया के बारे में पता लगाएगा. आराधना गवाह बनकर सामने आएंगी और रेयांश के खिलाफ अपना बयान देंगी. वहीं, आज के एपिसोड की बात करें तो मालिनी वीरेन से पूछती है कि क्या वो आराधना और रेयांश के बारे में नहीं जानते. इस पर वीरेन कहते है कि सबका एक अतीत होता है. वीरेन कहता है कि उसने वो एमएमएस हटा दिया है.

किमाया पर नहीं गिरेगा कलीरें

रेयांश कहता है कि इस शादी को कोई नहीं रोक सकता, अगर मैं चला गया तो किमाया मेरे पीछे आ जाएगी, वह मुझसे प्यार करती है, जैसे मेरी मां आपके प्यार के कारण असहाय हो गई, मेरी मां कभी मेरी मां और मेरे पिता की पत्नी नहीं बनी. वहीं, कृति किमाया से कलीरें रसम करने के लिए कहती है, लेकिन कलीरें नहीं गिरते. जिसक बाद कृति कलीरे तोड़ देती है और कहती है कि अगली शादी मेरी है. जय कहते हैं कि हर चीज के लिए जबरदस्ती करना जरूरी नहीं है.

Also Read: Teri Meri Doriyaann में CID के इस एक्टर ने ली दमदार एंट्री, अंगद-साहिबा की जिंदगी में आएगा नया तूफान,जानें नाम

कुशाल टंडन ने कही ये बात

कुशाल टंडन ने टीवी से दूरी को लेकर प्रभात खबर से बातचीत में कहा था, ऐसा कोई गैप नहीं था. साल 2017 में मेरा शो ‘बेहद’ खत्म हुआ था. अगले साल 2018 में मैंने ‘हम’ वेब सीरीज की. उसके बाद ‘बेबाकी’और फिर जी5 का एक शो था ‘अनलॉक’. इसके बाद मैंने अपना रेस्टोरेंट शुरू किया और फिर मैं उसमें व्यस्त हो गया. उसके बाद छह महीने बेड पर था, क्योंकि मैं बैक फ्लिप मार रहा था और मेरे बैक में बुरी तरह से चोट लग गयी. इन सबके साथ दो साल कोविड में भी चले गये, तो मैंने सोच समझकर कोई ब्रेक नहीं लिया था. बस ये गैप हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >