Shivangi Joshi: नायरा के पास है कितनी संपत्ति? इन महंगी चीजों की मालकिन है शिवांगी जोशी, जानें Net Worth

शिवांगी जोशी टीवी जगत का एक जाना-पहचाना नाम है. एकता कपूर की अपकमिंग शो में शिवांगी एक पत्रकार की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है.

Shivangi Joshi Net Worth: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम नायरा यानी शिवांगी जोशी नये शो बरसातें में नजर आने वाली है. शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें वो एक्टर कुशाल टंडन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखी. शो को देखते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. शिवांगी टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं. चलिए आपको बताते है कि उनकी नेट वर्थ कितनी है.

शिवांगी जोशी का नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिवांगी जोशी की कुल संपत्ति 37 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस प्रति एपिसोड करीब 1.5 लाख चार्ज करती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने 2022 में खतरों के खिलाड़ी में अपने कार्यकाल के दौरान हर सप्ताह 7 लाख रुपये फीस लेती थी. शिवांगी प्रति-ब्रांड एंडोर्समेंट फीस 5 से 6 लाख रुपये लेती है.

इन महंगी चीजों की मालकिन है शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी एक लैविश लाइफस्टाइल जीती है. खबरों के मुताबिक, शिवांगी मुंबई के मलाड में 1.5 करोड़ रुपये के अपार्टमेंट की मालकिन हैं. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर इसके व्यूज पोस्ट करती रहती है. बता दें कि एक्ट्रेस देहरादून की रहने वाली है. उनका देहरादून वाला घर भी काफी खूबसूरत है. इसके अलावा उनके गैराज में जगुआर एक्सई, जिसकी कीमत 40 लाख है और ऑडी Q7, जिसकी कीमत 90 लाख है जैसी लग्जरी कार है.

शिवांगी जोशी का नया शो

शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन के फैंस स्क्रीन पर देखने के लिए उन्हें बेताब है. एकता कपूर की अपकमिंग ड्रामा में शिवांगी एक पत्रकार की मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी. इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक शो 19 जून को लॉन्च होगा और सोनी टीवी पर प्रीमियर होगा. हालांकि इससे ज्यादा और जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन एक बात तो तय है कि फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसन्द आने वाली है.

Also Read: मोहसिन खान के बाद इस एक्टर संग रोमांस करेंगी शिवांगी जोशी, जानें कब और किस दिन लॉन्च होगा एकता कपूर का ये शो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >