Viral Video: शिवांगी जोशी ने बहन की शादी में मचाया धमाल, ‘बिजुरिया’ पर किया धांसू डांस

Viral Video: शिवांगी जोशी का बहन शीतल की शादी से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ‘बिजुरिया’ गाने पर थिरकती दिखीं एक्ट्रेस.

Viral Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के घर इस वक्त शहनाइयां गूंज रही हैं. बड़े अच्छे लगते हैं में हर्षद चोपड़ा के साथ नजर आ रहीं शिवांगी की छोटी बहन शीतल जोशी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी के फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है और सोशल मीडिया पर उनकी झलकें लगातार वायरल हो रही हैं.

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने बहन की मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं. अब संगीत का वीडियो सामने आया है, जिसमें शिवांगी जमकर डांस करती दिख रही हैं. उनकी एनर्जी और खुशी फैंस को बेहद पसंद आ रही है.

बहनों का धमाकेदार डांस

वायरल हो रहे वीडियो में शिवांगी ‘बिजुरिया’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं होने वाली दुल्हन शीतल भी डांस करती दिख रही हैं. दोनों बहनों का ये अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: दुर्गा पूजा पंडाल से ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा का एथनिक लुक सोशल मीडिया पर वायरल, मिली ‘संसकारों की मिसाल’ वाली तारीफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >