जेल से निकलते ही राजपाल यादव ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Rajpal Yadav: लोन मामले में तिहाड़ जेल से जमानत के बाद राजपाल यादव सीधे भतीजी की शादी में पहुंचे. धोती-कुर्ता में उन्होंने ‘तेरी चुनरिया’ गाने पर जमकर डांस किया. राजपाल के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उन्हें अंतरिम राहत दी है. देखिए वीडियो…

Rajpal Yadav: कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. तिहाड़ जेल से रिहा होने के तुरंत बाद वह सीधे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच गए. आज यानी 19 फरवरी को होने वाली इस शादी में पहुंचकर उन्होंने जमकर जश्न मनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सलमान के गाने पर लगाया ठुमका

दरअसल, राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी, जिसके बाद मंगलवार को उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. उन्होंने खास तौर पर भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत की मांग की थी. अब शादी समारोह के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह गोल्डन रंग की धोती-कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं. एक वायरल वीडियो में बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म ‘हैलो ब्रदर’ का मशहूर गाना ‘तेरी चुनरिया’ बज रहा है और राजपाल यादव पूरे जोश के साथ अपने परिवार के साथ डांस करते दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर भतीजी की शादी की खुशी साफ झलक रही है. फैंस भी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

जेल से आने के बाद राजपाल का बयान

जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत में राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि 2012-13 में यह मामला शुरू हुआ था और 2026 तक वह करीब 250 फिल्में कर चुके हैं. उन्होंने देश की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लोगों के प्यार और समर्थन की वजह से ही वह इतना काम कर पाए. कोर्ट के आदेशों का पालन करने की बात दोहराते हुए उन्होंने न्यायपालिका का आभार भी जताया.

18 मार्च को होगी अगली सुनवाई

अगर कानूनी मामले की बात करें तो दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस केस में उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगाई है. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच ने 18 मार्च तक उनकी रिहाई का आदेश दिया. शिकायतकर्ता कंपनी के खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा होने की जानकारी के बाद यह राहत दी गई. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी और तब तक राजपाल यादव हिरासत से बाहर रहेंगे.

यह भी पढ़ें: जेल से छूटते ही भावुक हुए राजपाल यादव, जानिए बॉलीवुड को लेकर क्या कहा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >