टीआरपी में बड़ा उलटफेर, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ नंबर 1 पर, ‘अनुपमा’ को बड़ा झटका

TV TRP Week 6: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी नंबर 1 पर पहुंच गया है, जबकि अनुपमा दूसरे और नागिन 7 तीसरे नंबर पर है. कई नए बदलावों ने टीवी दर्शकों की पसंद को फिर से बदल दिया है.

TV TRP Week 6: टीवी दर्शकों के लिए हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट किसी रिजल्ट से कम नहीं होती। इसी कड़ी में इस बार भी बार्क इंडिया की ताजा टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. इस हफ्ते क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने शानदार वापसी करते हुए नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है.

नंबर 1 पर लौटा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’

स्मृति ईरानी के इस पॉपुलर शो में इन दिनों आ रहे ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि शो ने 2.0 की रेटिंग के साथ पहला स्थान हासिल किया है. पिछले हफ्ते यह शो दूसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार इसने बाजी मार ली है.

‘अनुपमा’ खिसका दूसरे नंबर पर

रुपाली गांगुली का शो अनुपमा पिछले हफ्ते नंबर 1 पर था, लेकिन इस बार इसे दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. शो को इस हफ्ते 2.0 की रेटिंग मिली है, जिससे यह दूसरे पायदान पर पहुंच गया है.

‘नागिन 7’ की रफ्तार बरकरार

प्रियंका चाहर चौधरी का शो नागिन 7 लगातार तीसरे स्थान पर बना हुआ है. इस हफ्ते इसे 2.0 रेटिंग मिली है, जो पिछले हफ्ते से थोड़ी बेहतर है.

टॉप 5 में बने रहे ये शो

जी टीवी का शो वसुधा 1.9 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर कायम है. वहीं गंगा माई की बेटियां ने भी 1.9 रेटिंग के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है और दर्शकों का दिल जीत रहा है.

टॉप 10 में नए बदलाव

इस हफ्ते तुमसे तुम तक छठे नंबर पर रहा, जबकि ‘उड़ने की आशा’ और ‘लाफ्टर शेफ 3’ क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर रहे. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीप के बाद भी ज्यादा सुधार नहीं दिखा और यह नौवें नंबर पर है. वहीं नया शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ दसवें स्थान पर बना हुआ है.

कुल मिलाकर इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में जबरदस्त फेरबदल देखने को मिला है, जिससे साफ है कि दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है.

यह भी पढ़ें: शांति निकेतन में मचेगा तूफान, तुलसी के हाथ लगे नॉयना के खिलाफ सबूत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >