Kushal Tandon के अलावा इन एक्टर्स संग जुड़ा चुका हैं शिवांगी जोशी का नाम, 17 साल में हुआ था पहली बार प्यार

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का आज बर्थडे है. ये रिश्ता क्या कहलाता फेम एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. उनका नाम कई स्टार्स संग जुड़ चुका है. आपको बताते हैं उनका नाम किन-किन स्टार्स से जुड़ा है.

Shivangi Joshi Birthday:लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं. शिवांगी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. एक्ट्रेस अपने दमदार एक्टिंग से लेकर अपने आकर्षक व्यक्तित्व के कारण हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. उन्होंने कई शो में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को इम्प्रेस किया है. हाल ही में एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थी. रिपोर्ट्स में बताया गया कि कुशाल टंडन संग उन्होंने सगाई कर ली है. हालांकि बाद में कुशाल और शिवांगी ने इन खबरों को महज अफवाह बताया. आज आपको उनके लव लाइफ के बारे में बताएंगे.


इन एक्टर्स के साथ जुड़ चुका हैं शिवांगी जोशी का नाम
शिवांगी जोशी का नाम अबतक उनके ये रिश्ता क्या कहलाता के को-स्टार मोहसिन खान के साथ जुड़ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर उनका ब्रेकअप हो गया. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे और जमकर प्यार लुटाते थे. हालांकि कभी भी ना तो शिवांगी और ना तो कुशाल ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया. उन्होंने एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था. इसके अलावा उनका नाम बालिका वधू 2 के एक्टर रणदीप राय से भी जुड़ चुका है. डेटिंग की खबरों को उन्होंने अफवाह बताया था.

Shivangi Joshi संग सगाई की खबरों पर फाइनली कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी इंगेजमेंट हो रही है और…

Barsatein के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी शिवांगी जोशी, इन 5 एक्ट्रेसेस को मिला था पहले ऑफर


शिवांगी जोशी को कब हुआ था पहली बार प्यार
वहीं, शिवांगी जोशी ने इंडिया टुडे संग एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 16 या 17 साल में पहली बार प्यार हुआ था. एक्ट्रेस ने बताया कि कि वो उसके साथ कभी डेट पर नहीं गई और ना बाहर मिली. एक बार एक्ट्रेस ने ट्यूशन बंक किया और उससे मिलने का प्लान बनाया. हालांकि ये बात शिवांगी की मां को पता चल गया और उन्हें बहुत मार पड़ी. बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 9.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. उनकी तसवीरों पर यूजर्स जमकर लाइक एंड कमेंट करते हैं.

Shrimad Ramayan: क्या जून में बंद हो जाएगा श्रीमद रामायण, भगवान राम बने सुजय रेउ बोले- जिस भी दिन ऑफ-एयर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >