Shehnaaz Gill Viral Video: शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के साथ हुआ हादसा, मुंह में चली गई नोज रिंग, वायरल हुआ वीडियो

Shehnaaz Gill: शूटिंग के दौरान शहनाज गिल के साथ अचानक हादसा हो गया. उनकी नोज रिंग मुंह में चली गई, जिसके बाद एक्ट्रेस घबराती नजर आईं.

Shehnaaz Gill Viral Video: एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल के साथ शूटिंग के दौरान अचानक एक डराने वाला हादसा हो गया. वह सेट पर एक सीन के लिए दौड़ रही थीं, तभी उनकी नोज रिंग निकलकर मुंह में चली गई. अचानक हुई इस घटना से शहनाज घबरा गईं. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शूटिंग के बीच अचानक हुआ हादसा

वायरल वीडियो में शहनाज को दौड़ते हुए देखा जा सकता है. कुछ ही देर बाद वह रुकती हैं और काफी परेशान नजर आती हैं. उनके साथ मौजूद एक्टर सौरभ सचदेवा तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आते हैं और उनकी पीठ थपथपाते दिखाई देते हैं. शहनाज भी इस दौरान कुछ निकालने की कोशिश करती हैं और उन्हें उल्टी करने की कोशिश करते हुए सुना जा सकता है.

मदद के लिए तुरंत दौड़े सौरभ सचदेवा

शहनाज को परेशान देखकर एक्टर सौरभ सचदेवा तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आते हैं. वह शहनाज की पीठ थपथपाते नजर आते हैं, ताकि उन्हें राहत मिल सके.

वीडियो देखकर साफ है कि यह पल शहनाज के लिए काफी डराने वाला था. हालांकि, इस घटना के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी.

वीडियो देखकर फैंस हुए परेशान

शहनाज गिल का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं. कई लोगों ने कमेंट करके एक्ट्रेस को अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी. एक फैन ने लिखा कि वह शहनाज की काम के प्रति मेहनत और लगन की तारीफ करता है, लेकिन उन्हें सुरक्षित रहना चाहिए. वहीं एक दूसरे फैन ने कहा कि किसी रोल के लिए अपनी जान को खतरे में नहीं डालना चाहिए.

कुछ फैंस ने इस घटना को काफी डरावना बताया. वहीं कई लोगों ने शहनाज की काम के प्रति लगन की तारीफ भी की.

किस प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना शहनाज गिल के किसी आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हुई. हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं बताया गया है कि वह किस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थीं.

इन फिल्मों में नजर आएंगी शहनाज

काम की बात करें तो शहनाज गिल हाल ही में पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ में नजर आई थीं. यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब शहनाज के पास ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ और ‘सब फर्स्ट क्लास’ जैसी फिल्में हैं. यानी आने वाले दिनों में वह कई नए प्रोजेक्ट्स में दिखाई देने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947: सनी देओल से प्रीति जिंटा तक, किसने ली कितनी फीस? पूरी लिस्ट यहां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >